WPL 2024: देखें महिला प्रीमियर लीग के आगामी सीजन के लिए Gujarat Giants का फुल स्क्वाॅड व शेड्यूल - क्रिकट्रैकर हिंदी

WPL 2024: देखें महिला प्रीमियर लीग के आगामी सीजन के लिए Gujarat Giants का फुल स्क्वाॅड व शेड्यूल

गुजरात जायंट्स अपने पहले मैच में 25 फरवरी को मुंबई इंडियंस का सामना करेगी। 

Gujarat Giants (Image Credit- Twitter X)
Gujarat Giants (Image Credit- Twitter X)

महिला प्रीमियर लीग के दूसरे सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे क्रिकेट फैंस का इंतजार अब खत्म हो गया है। बता दें कि टूर्नामेंट का आगामी सीजन 23 फरवरी से शुरू हो रहा है, जो 17 मार्च 2023 तक चलेगा। तो वहीं इस सीजन में गुजरात जायंट्स की निगाहें अपने पिछले सीजन के प्रदर्शन को भुलाकर एक शानदार प्रदर्शन करने की ओर होंगी।

गौरतलब है कि टीम पिछली बार ग्रुप स्टेज में सिर्फ दो ही मैच में जीत हासिल कर पाई थी और वह अंकतालिका में अंतिम स्थान पर रही थी। तो वहीं हाल में ही गुजरात जायंट्स ने पिछले साल 19 दिसंबर को हुए ऑक्शन में कुछ शानदार खिलाड़ियों को अपनी टीम के साथ जोड़ा है, जिसमें वेदा कृष्णमूर्ति, मेघना सिंह और पोएब लिचफील्ड का नाम शामिल है।

साथ ही आगाम सीजन में टीम के प्रदर्शन में सुधार की जिम्मेदारी बेथ मूनी, हरलीन देओल, एश्ले गार्डनर और स्नेह राणा के कंधो पर होगी। दूसरे सीजन में गुजरात अपने अभियान की शुरूआत 25 फरवरी को मुंबई इंडियंस के खिलाफ होने वाले मैच से करेगी। टीम अपने ग्रुप स्टेज के चार मैच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बैंगलोर और चार मैच दिल्ली के अरुण जटेली स्टेडियम में शाम 7.30 बजे से खेलेगी।

WPL 2024 के लिए गुजरात जायंट्स का पूरा शेड्यूल

Match No. Date Day Match Venue Time (IST)
1 25 फरवरी रविवार गुजरात जायंट्स vs मुंबई इंडियंस एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बैंगलोर 7:30 PM
2 27 फरवरी मंगलवार राॅयल चैलेंजर्स बैंगलोर गुजरात जायंट्स एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बैंगलोर 7:30 PM
3 1 मार्च शुक्रवार UP Warriorz vs गुजरात जायंट्स एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बैंगलोर 7:30 PM
4 3 मार्च रविवार गुजरात जायंट्स vs दिल्ली कैपिटल्स एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बैंगलोर 7:30 PM
5 6 मार्च बुधवार गुजरात जायंट्स vs राॅयल चैलेंजर्स बैंगलोर अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली 7:30 PM
6 9 मार्च शनिवार मुंबई इंडियंस vs गुजरात जायंट्स अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली 7:30 PM
7 11 मार्च सोमवार गुजरात जायंट्स vs UP Warriorz अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली 7:30 PM
8 13 मार्च बुधवार दिल्ली कैपिटल्स vs गुजरात जायंट्स अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली

WPL 2024 के लिए गुजरात जायंट्स का फुल स्क्वाॅड

बेथ मूनी, एश्ले गार्डनर, लौरा वोल्वार्ड्ट, दयालन हेमलता, हरलीन देयोल, स्नेह राणा, तनुजा कंवर, शबनम शकील, पोएब लिचफील्ड, प्रिया मिश्रा, वेदा कृष्णमूर्ति, तृषा पूजिथा, कैथरीन ब्राइस, तरन्नुम पठान, काशवी गौतम, लॉरेन चीटल, मन्नत कश्यप, मेघना सिंह।

ये भी पढ़ें- IND vs ENG: अगर पिच पहली ही गेंद से ज्यादा घूमती है तो यह बड़ी गलती होगी: माइकल वाॅन

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?