WPL 2024: Match-16, MUM-W vs GUJ-W Match Prediction: जानें किस टीम का पलड़ा है भारी और कौन जीत सकता है आज का मैच

WPL 2024: Match-16, MUM-W vs GUJ-W Match Prediction: जानें किस टीम का पलड़ा है भारी और कौन जीत सकता है आज का मैच

महिला प्रीमियर लीग 2024 का 16वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स के बीच खेला जाएगा।

Mumbai Indians Women Team (Photo Source: WPL Official Website)
Mumbai Indians Women Team (Photo Source: WPL Official Website)

प्रीव्यू (Preview):

महिला प्रीमियर लीग 2024 का 16वां मुकाबला मुंबई इंडियंस महिला (MUM-W) और गुजरात जायंट्स महिला (GUJ-W) के बीच खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस टीम 6 मैच में 4 जीत और 8 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर है, वहीं गुजरात जायंट्स 5 मैच में 1 जीत और 2 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर है।

गुजरात जायंट्स ने पिछले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 19 रनों से हराया था, लगातार चार हार के बाद यह गुजरात की पहली जीत थी। गुजरात जायंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 199 रन बनाए थे। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर लक्ष्य का पीछा करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 180 रन बना पाई थी।

मुंबई इंडियंस महिला टीम ने पिछले मुकाबले में यूपी वॉरियर्स के खिलाफ 42 रनों से शानदार जीत दर्ज की थी। मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 160 रन बोर्ड पर लगाए थे। यूपी वॉरियर्स की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 9 विकेट के नुकसान पर 118 रन ही बना पाई थी।

मैच जानकारी (Match Details):

Match  Details
Match Mumbai Indians Women vs Gujrat Giants Women, Match-16
Venue Arun Jaitley Stadium, Delhi
Date and Time 9 March, Saturday, 7:30 PM IST
Live Broadcast and Streaming Details Sports18 & JioCinema App

पिच रिपोर्ट (Pitch Report):

अरूण जेटली स्टेडियम, दिल्ली की पिच बल्लेबाजों को अधिक सहयोग प्रदान करते हुए नजर आती है। शॉट बाउंड्री होने के चलते यहां बल्लेबाजों को चौके-छक्के लगाने में आसानी से होती है। वहीं खेल आगे बढ़ने के साथ यहां स्पिनरों को अधिक मदद मिलती है। इस पिच पर पहली पारी का औसत स्कोर 150 रन है।

हेड टू हेड रिकॉर्ड (Head to Head Records):

Matches Played 3
Gujrat Giants Won 0
Mumbai Indians Won 3
No Result 00

MUM-W vs GUJ-W Probable Playing XIs: संभावित प्लेइंग 11 (Probable Playing XIs):

मुंबई इंडियंस (MUM-W):

यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), हेली मैथ्यूज, नेट सिवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमेलिया कर, अमनजोत कौर, एस. सजना, पूजा वस्त्राकर, हुमैरा काजी, शबनम इस्माइल, साइका इशाक

गुजरात जायंट्स (GUJ-W):

लौरा वोल्वार्ड्ट, बेथ मूनी (कप्तान व विकेटकीपर), फीबी लीचफील्ड, एश्ले गार्डनर, दयालन हेमलता, वेदा कृष्णमूर्ति, कैथरीन ब्राइस, तनुजा कंवर, मेघना सिंह, मन्नत कश्यप, शबनम

संभावित बेस्ट बल्लेबाज (Probable Best Batter of the Match)

हरमनप्रीत कौर ने पिछले मुकाबले 30 गेंदों में 3 चौके और 1 छक्के की मदद से 33 रनों की पारी खेली थी। हरमनप्रीत कौर गुजरात जायंट्स के खिलाफ मैच में शानदार अंदाज में बल्लेबाजी कर सकती है।

संभावित बेस्ट गेंदबाज (Probable Best Bowler of the Match)

नेट सिवर-ब्रंट ने पिछले मैच में 2 ओवर में 14 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किया था। नेट सिवर-ब्रंट गुजरात जायंट्स के खिलाफ शानदार गेंदबाजी कर सकती है।

कौन जीतेगा मैच (Today’s Match Prediction) मुंबई इंडियंस की टीम गुजरात जायंट्स के खिलाफ मैच में जीत दर्ज करेगी।

सिनैरियो 1

मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी

पावरप्ले स्कोर- 40-50

पहली पारी का स्कोर- 170-180

मुंबई इंडियंस ने जीत दर्ज की

सिनैरियो 2

गुजरात जायंट्स ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी

पावरप्ले स्कोर- 35-45

पहली पारी का स्कोर- 160-170

मुंबई इंडियंस ने जीत दर्ज की

close whatsapp