WPL 2024 Points Table Update: BAN-W vs MUM-W, Match-9 के बाद पॉइंट्स टेबल का हाल

WPL 2024 Points Table Update: BAN-W vs MUM-W, मैच-9 का Results, और पॉइंट्स टेबल का ताजा हाल

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को मुंबई इंडियंस के खिलाफ 7 विकेट से हार झेलनी पड़ी।

BAN-W vs MUM-W (Photo Source: WPL Official Website)
BAN-W vs MUM-W (Photo Source: WPL Official Website)

WPL 2024 Points Table Update: महिला प्रीमियर लीग 2024 का 9वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस के बीच एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया। मुंबई इंडियंस की कप्तान नेट सिवर ब्रंट ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 131 रन बोर्ड पर लगाए थे। एलिस पैरी ने 38 गेंदों में 5 चौकों की मदद से 44 रनों की नाबाद पारी खेली।

जॉर्जिया वेयरहम ने 20 गेंदों में 27 रन की पारी खेल अहम योगदान दिया। मुंबई इंडियंस के लिए नेट सिवर-ब्रंट और पूजा वास्त्रकार ने 2-2 विकेट लिया। वहीं ईशी वोंग और साइका इशाक के नाम 1-1 विकेट शामिल रहा। मुंबई इंडियंस ने 29 गेंदें शेष रहते हुए लक्ष्य का पीछा कर लिया और 7 विकेट से जीत हासिल की। अमेलिया कर ने 24 गेंदों में 7 चौकों की मदद से 40 रनों की नाबाद पारी खेली।

नेट सिवर ब्रंट (27), हेली मैथ्यूज (26) और यास्तिका भाटिया (31) रन की पारी खेल अहम योगदान दिया। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए सोफी डिवाइन, जॉर्जिया वेयरहम और श्रेयंका पाटिल ने 1-1 विकेट अपने नाम किया। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस के मैच के बाद पॉइंट्स टेबल का क्या हाल है, आइए आपको बताते हैं।

WPL 2024 Points Table Update: महिला प्रीमियर लीग 2024 अपडेटेड पॉइंट्स टेबल

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ जीत के बाद मुंबई इंडियंस की टीम 4 मैच में 3 जीत और 6 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में पहले पायदान पर आ गई है। दिल्ली कैपिटल्स 4 और यूपी वॉरियर्स 4 अंकों के साथ दूसरे व तीसरे स्थान पर है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर हार के बाद 4 मैच में 2 जीत और 4 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर आ गई है।

नंबर टीम मैच जीत हार टाई N/R अंक नेट रन रेट
1 मुंबई इंडियंस महिला 4 3 1 0 0 6 0.402
2 दिल्ली कैपिटल्स महिला 3 2 1 0 0 4 1.271
3 यूपी वॉरियर्स महिला 4 2 2 0 0 4 0.211
4 रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर महिला 4 2 2 0 0 4 -0.015
5 गुजरात जायंट्स महिला 3 0 3 0 0 0 -1.995

 

close whatsapp