WPL 2024 Points Table Update: GUJ-W vs BAN-W, Match-13 के बाद पॉइंट्स टेबल का हाल

WPL 2024 Points Table Update: GUJ-W vs BAN-W, मैच-13 का Results, और पॉइंट्स टेबल का ताजा हाल

गुजरात जायंट्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ 19 रनों से जीत दर्ज की।

GUJ-W vs BAN-W (Photo Source: WPL Official Website)
GUJ-W vs BAN-W (Photo Source: WPL Official Website)

WPL 2024 Points Table Update: महिला प्रीमियर लीग 2024 का 13वां मुकाबला गुजरात जायंट्स महिला और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर महिला टीम के बीच खेला गया। गुजरात जायंट्स की कप्तान बेथ मूनी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था। गुजरात जायंट्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 199 रन बोर्ड पर लगाए थे।

बेथ मूनी और लौरा वोल्वार्ड्ट की जोड़ी ने टीम को शानदार शुरूआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 140 रनों की साझेदारी हुई। लौरा ने 45 गेंदों में 13 चौकों की मदद से 76 रनों की पारी खेली। वहीं कप्तान बेथ मूनी ने 51 गेंदों का सामना करते हुए 12 चौके और 1 छक्के की मदद से 85 रनों की नाबाद पारी खेली। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए सोफी मॉलिन्यू और जॉर्जिया वेयरहम ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर लक्ष्य का पीछा करते 8 विकेट के नुकसान पर 180 रन ही बना पाई और गुजरात जायंट्स ने 19 रनों से जीत दर्ज की। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का टॉप ऑर्डर पूरी तरह से फ्लॉप रहा। स्मृति मंधाना (24), एस. मेघना (4), सोफी डिवाइन (23), एलिस पैरी (24) और रिचा घोष (30) रन बना पाई। जॉर्जिया वेयरहम ने 22 गेंदों में 6 चौके और 2 छक्कों की मदद से 48 रनों की सर्वाधिक पारी खेली।

गुजरात जायंट्स के लिए एश्ले गार्डनर ने सर्वाधिक 2 विकेट अपने नाम किया। वहीं कैथरीन ब्राइस और तनुजा कंवर के नाम 1-1 विकेट शामिल रहा। इस सीजन में लगातार चार हार के बाद यह गुजरात जायंट्स की पहली जीत है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और गुजरात जायंट्स के जीत के बाद पॉइंट्स टेबल का ताजा हाल क्या है, आइए आपको बताते हैं-

WPL 2024 Points Table Update: महिला प्रीमियर लीग 2024 अपडेटेड पॉइंट्स टेबल

नंबर टीम मैच जीत हार टाई N/R अंक नेट रन रेट
1 दिल्ली कैपिटल्स महिला 5 4 1 0 0 8 1.301
2 रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर महिला 6 3 3 0 0 6 0.038
3 मुंबई इंडियंस महिला 5 3 2 0 0 6 0.018
4 यूपी वॉरियर्स महिला 5 2 3 0 0 4 -0.073
5 गुजरात जायंट्स महिला 5 1 4 0 0 2 -1.278

close whatsapp