WTC 2023 Final: मिचेल स्टार्क की तेज गेंद सीधे केएस भरत के हेलमेट पर लगी - क्रिकट्रैकर हिंदी

WTC 2023 Final: मिचेल स्टार्क की तेज गेंद सीधे केएस भरत के हेलमेट पर लगी

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 209 रनों से करारी शिकस्त दी।

KS Bharat (Pic Source-Twitter)
KS Bharat (Pic Source-Twitter)

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 के पांचवे दिन भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज केएस भरत को मिचेल स्टार्क की एक गेंद सीधे सिर पर लगी। यह गेंद काफी तेज थी। मैच के पांचवे दिन ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत काफी अच्छी रही और टीम के तेज गेंदबाज स्कॉट बोलैंड ने एक ही ओवर में भारत के दो महत्वपूर्ण खिलाड़ी विराट कोहली और रवींद्र जडेजा को आउट कर वापस पवेलियन भेजा।

स्कॉट बोलैंड ने इस पूरे मैच में काफी अच्छी गेंदबाजी की और टीम को जब भी विकेट की जरूरत थी उन्होंने टीम के लिए महत्वपूर्ण विकेट झटके। विराट कोहली और रवींद्र जडेजा के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने उतरी टीम के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज केएस भरत। उन्होंने भी अजिंक्य रहाणे के साथ काफी अच्छी साझेदारी की। हालांकि भारतीय पारी के 48वें ओवर में मिचेल स्टार्क की एक तेज गेंद सीधा भरत के हेलमेट पर लगी। भारतीय खिलाड़ी इस गेंद से अपने आप को बचाना चाहते थे लेकिन वो ऐसा नहीं कर पाए।

ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 209 रनों से दी मात

बता दें, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 209 रनों से करारी शिकस्त दी। भारत की ओर से विराट कोहली ने दूसरी पारी में 78 गेंदों में 7 चौकों की मदद से 49 रन बनाए जबकि अजिंक्य रहाणे ने 108 गेंदों में सात चौकों की मदद से 46 रन की पारी खेली। केएस भरत ने 41 गेंदों में 2 चौकों की मदद से 23 रनों का योगदान दिया।

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने 60 गेंदों में 7 चौके और एक छक्के की मदद से 43 रन बनाए जबकि चेतेश्वर पुजारा ने 45 गेंदों में पाठ चौकों की मदद से 27 रन की पारी खेली शुभमन गिल 18 रन बनाकर आउट हो गए। ऑस्ट्रेलिया की ओर से कप्तान पैट कमिंस ने एक विकेट हासिल किया जबकि मिचेल स्टार्क ने 2 विकेट अपने नाम किए। नाथन लियोन ने 15.3 ओवर में 41 रन देकर 4 विकेट झटके जबकि स्कॉट बोलैंड ने तीन महत्वपूर्ण विकेट हासिल किए।

एक बार फिर से भारतीय टीम ICC ट्रॉफी को अपने नाम करने में विफल रही। उन्होंने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 के पहले दिन तो काफी अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन उसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने मैच में जमकर पकड़ बनाई और इसको अपने नाम किया।

close whatsapp