कुलचा फैन्स का दिन बन गया शानदार, इस बार चहल के खिलाफ करेंगे कुलदीप अपनी गेंद से वार
IPL 2024 में आज खेला जाएगा दिल्ली और राजस्थान के बीच मैच।
अद्यतन - मार्च 28, 2024 11:53 पूर्वाह्न

टीम इंडिया से खेलते हुए युजी चहल और कुलदीप यादव की जोड़ी को खास नाम मिला था, जहां सभी खिलाड़ी इन दोनों स्पिन गेंदबाजों को कुलचा के नाम से बुलाते थे। साथ ही चहल और कुलदीप ने टीम इंडिया को कई मैच भी साथ मिलकर जीतवाए हैं, लेकिन अगस्त 2023 के बाद से दोनों ने टीम इंडिया से साथ में नहीं खेला है। वहीं अब IPL के जरिए दोनों खिलाड़ी फिर से एक दूसरे के खिलाफ खेलने जा रहे हैं।
कैसा रहा है युजी चहल और कुलदीप यादव की टीम का प्रदर्शन
दूसरी ओर IPL 2024 में युजी चहल यानी की RR टीम ने विजय आगाज किया था, जहां जयपुर के मैदान पर राजस्थान टीम ने अपने पहले ही मैच में LSG को हराया था। तो दूसरी ओर कुलदीप यादव की दिल्ली टीम को अपने पहले ही मैच में हार मिली थी, ये हार DC टीम को पंजाब के खिलाफ मिली थी और ऐसे में आज दिल्ली टीम जीत का खाता खोलने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। तो राजस्थान टीम अपने घरेलू मैदान पर लगातार दूसरी जीत अपने नाम करना चाहेगी।
युजी चहल और कुलदीप यादव को साथ देखकर बना फैन्स का दिन
*IPL 2024 में आज खेला जाएगा दिल्ली और राजस्थान के बीच मैच।
*इस बीच दोनों टीमों ने एक वीडियो किया सोशल मीडिया पर शेयर।
*वीडियो में मिले दिल्ली के कुलदीप यादव और RR के स्पिनर युजी चहल।
*कुलचा की मशहूर जोड़ी को साथ में देखकर फैन्स हुए काफी ज्याद खुश।
कुलदीप और युजी चहल का ये वीडियो आया है सामने
दूसरे मैच के लिए पंत दिख रहे हैं पूरी तरह तैयार
आज के मैच की संभावित प्लेइंग कुछ इस प्रकार है
राजस्थान रॉयल्स
यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (कप्तान व विकेटकीपर), रियान पराग, शिमरोन हेटमायर, ध्रुव जुरेल, आर अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, आवेश खान, संदीप शर्मा, युजवेंद्र चहल
दिल्ली कैपिटल्स
डेविड वॉर्नर, मिचेल मार्श, शाई होप, ऋषभ पंत (कप्तान व विकेटकीपर), रिकी भुई, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, सुमीत कुमार, अभिषेक पोरेल, कुलदीप यादव, खलील अहमद