विजय हजारे ट्रॉफी का सबसे अहम मैच छोड़, साउथ अफ्रीका के लिए युजी चहल ने भरी उड़ान
हरियाणा से विजय हजारे ट्रॉफी खेल रहे थे स्पिन गेंदबाज युजी चहल।
अद्यतन - Dec 13, 2023 1:54 pm

इस साल युजी चहल को इंटरनेशनल क्रिकेट में कई बार निराशा हाथ लगी, जहां पूरे साल ये खिलाड़ी टीम इंडिया के साथ टी20 और वनडे क्रिकेट खेलता रहा। लेकिन जैसे ही एशिया कप और वर्ल्ड कप 2023 की बारी आई, चहल की भारतीय टीम से छुट्टी कर दी गई। लेकिन एक बार फिर से ये खिलाड़ी भारत की जर्सी पहनने के लिए तैयार है, साथ ही स्पिनर भी इसे लेकर उत्साहित है।
चुजी चहल पहुंच गए थे टीम के ड्रेसिंग रूम में
भले ही युजी चहल टीम इंडिया से एशिया कप और वनडे वर्ल्ड कप नहीं खेल पाए थे, लेकिन उसके बाद भी इस खिलाड़ी ने टीम को जमकर सपोर्ट किया था। सबसे पहले वर्ल्ड कप में चहल टीम इंडिया का लीग स्टेज मैच देखने पहुंचे थे लंका के खिलाफ, उसके बाद कीवी टीम के खिलाफ हुए सेमीफाइनल देखने भी ये स्पिन गेंदबाज पहुंचा था। साथ ही इस मैच के बाद तो चहल टीम के ड्रेसिंग में जाकर खिलाड़ियों से मिलकर आए थे।
युजी चहल ने पकड़ ली साउथ अफ्रीका की फ्लाइट
*हरियाणा से विजय हजारे ट्रॉफी खेल रहे थे स्पिन गेंदबाज युजी चहल।
*वहीं अब साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज खेलते हुए दिखेंगे युजी।
*विजय हजारे का छोड़ा सेमीफाइनल मैच, अफ्रीका के लिए रवाना हुआ स्पिनर।
*इंस्टा स्टोरी पर वीडियो किया शेयर, साथ ही में फ्लाइट से अपनी तस्वीर भी की पोस्ट।
साउथ अफ्रीका के लिए रवाना हुए युजी चहल
स्पिनर ने घरेलू टूर्नामेंट में किया खुद को साबित
अफ्रीका के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए चहल का जैसे ही चयन हुआ, वो काफी ज्यादा खुश हो गए थे और उन्होंने एक पोस्ट शेयर किया था। वहीं इस खिलाड़ी की वापसी विजय हजारे ट्रॉफी के प्रदर्शन के दम पर हुई है, जहां इस ट्रॉफी में स्पिन गेंदबाज ने 8 मैचों में कुल 18 विकेट अपने नाम किए थे और खुद को साबित किया था। अब देखना अहम होगा कि अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में उनका प्रदर्शन कैसा रहता है।