'इन दोनों की जोड़ी बेहद खतरनाक होगी'- बुमराह और हर्षल की तारीफ में पूर्व दिग्गज खिलाड़ी का बयान - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘इन दोनों की जोड़ी बेहद खतरनाक होगी’- बुमराह और हर्षल की तारीफ में पूर्व दिग्गज खिलाड़ी का बयान

भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा टी-20 मुकाबला 26 फरवरी को हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में खेला जायेगा।

Jasprit Bumrah and Harshal Patel (Photo source: Twitter)
Jasprit Bumrah and Harshal Patel (Photo source: Twitter)

भारतीय टीम टी-20 विश्व कप से पहले लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। टीम इंडिया ने पहले एकदिवसीय सीरीज में वेस्टइंडीज टीम को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया। उसके बाद टी-20 सीरीज में भी क्लीन स्वीप किया। वहीं टीम ने श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज का भी आगाज जीत के साथ किया है। 24 फरवरी को हुए पहले मुकाबले में भारतीय टीम ने श्रीलंका के खिलाफ 62 रनों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की।

श्रीलंका के खिलाफ टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मेहमान टीम को 200 रनों का लक्ष्य दिया। उसके बाद भारतीय गेंदबाजी अटैक ने विपक्षी बल्लेबाजों को पिच पर टिकने का कोई मौका नहीं दिया। विश्व कप से पहले भारतीय टीम का गेंदबाजी अटैक हर दिन मजबूत होता जा रहा है। टीम के पास गेंदबाजी के रूप में विकल्पों की कमी नहीं नजर आ रही है।

पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान ने जसप्रीत बुमराह और हर्षल पटेल की जमकर तारीफ की है। जसप्रीत बुमराह जैसे गेंदबाज पहले ही अपनी गेंदबाजी को लेकर दुनियाभर में जाने जाते हैं। वहीं दूसरी तरफ हर्षल पटेल ने भी एक बार फिर डेथ ओवरों में शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया।

बुमराह और हर्षल की जोड़ी शानदार रहेगी – जहीर खान

क्रिकबज्ज पर बातचीत के दौरान जहीर खान ने दोनों की तारीफ करते हुए कहा कि, “एक तरफ जहां बुमराह तेज यार्कर और अजीबोगरीब एक्शन के साथ गेंद को अलग-अलग गति के साथ फेंक सकते हैं, वहीं हर्षल विकेट लेने के मौके पैदा करने में अधिक सहज होते हैं जब बल्लेबाज उनकी गेंद पर बड़े शॉट खेलने की कोशिश करते हैं। उन्होंने कहा कि डेथ ओवर्स के दौरान विपक्षी बल्लेबाज बुमराह के मुकाबले हर्षल की गेंद पर ज्यादा शॉट मारने की कोशिश करेंगे और यही बात उनके पक्ष में काम करती है।

उन्होंने आगे कहा कि, “जब बल्लेबाज उनके पीछे भागते हैं तो उनके विकेट लेने के चांस काफी बढ़ जाते हैं। अगर एक तरफ से बुमराह गेंदबाजी कर रहे हों तो इससे हर्षल पटेल को काफी फायदा होगा। बुमराह एक छोर से रन नहीं देंगे तो बल्लेबाज हर्षल पटेल के पीछे भागेंगे और वो तब विकेट ले सकते हैं।”

close whatsapp