ZIM vs IND: मुझे लगता है कि केएल राहुल को इस दौरे में एक भी गेंद खेलने को नहीं मिलेगी: अजय जडेजा - क्रिकट्रैकर हिंदी

ZIM vs IND: मुझे लगता है कि केएल राहुल को इस दौरे में एक भी गेंद खेलने को नहीं मिलेगी: अजय जडेजा

केएल राहुल को इस दौरे में इसलिए शामिल किया गया है ताकि वो यहां बल्लेबाजी अभ्यास कर पाए: अजय जडेजा

ajay jadeja and kl rahul (source-twitter)
ajay jadeja and kl rahul (source-twitter)

पूर्व भारतीय खिलाड़ी अजय जडेजा का मानना है कि अगर केएल राहुल जिंबाब्वे दौरे में मिडिल ऑर्डर यानी नंबर 4 पर बल्लेबाजी करने उतरेंगे तो उन्हें इस दौरे में एक भी गेंद खेलने को नहीं मिलने वाली है।

बता दें, जिंबाब्वे और भारत के बीच पहला वनडे मुकाबला खेला जा चुका है जिसमें भारत ने 10 विकेट्स से जीत दर्ज की है। भारतीय ओपनर शिखर धवन (81*) और शुभमन गिल (82*) ने शानदार पारी खेलकर 192 रनों की बेहतरीन शतकीय साझेदारी की और टीम को बड़े ही आसानी से जीत दर्ज करवाई।

सोनी स्पोर्ट्स में बातचीत के दौरान अजय जडेजा से पूछा गया कि क्या भारतीय टीम दूसरे वनडे मुकाबले में कोई बदलाव करेगी या नहीं? जिसपर उन्होंने कहा कि, ‘ मुझे लगता है कि बल्लेबाजी क्रम में बदलाव देखने को मिलेगा। केएल राहुल को इस दौरे में इसलिए शामिल किया गया है ताकि वो यहां बल्लेबाजी अभ्यास कर पाए।

जो तीन खिलाड़ी एशिया कप के लिए भी चुने गए हैं- केएल राहुल, आवेश खान और दीपक हुड्डा इनको इसी दौरे में जमकर तैयारी करनी होगी। अगर बल्लेबाजी क्रम में कोई बदलाव देखने को नहीं मिलता है और वो चौथे नंबर पर भी बल्लेबाजी करने आते हैं तो उन्हें इस दौरे में एक भी गेंद खेलने को नहीं मिलेगी।

आवेश खान को दूसरे वनडे मुकाबले में टीम में जगह मिलेगी या नहीं?

जब जडेजा से पूछा गया कि क्या आवेश को दूसरे वनडे मुकाबले में भारतीय टीम में जगह मिलेगी या नहीं तो उन्होंने कहा कि, ‘आप किसी भी एक को टीम में शामिल कर सकते हैं क्योंकि सभी काफी अच्छे खिलाड़ी हैं। खास तौर पर आवेश खान जो इस दौरे के बाद एशिया कप में भी खेलते हुए नजर आएंगे।

मुझे लगता है कि वो चाहते हैं कि तेज गेंदबाज़ों को इस दौरे में आराम दिया जाना चाहिए शायद इसीलिए उन्हें प्लेइंग XI में शामिल नहीं किया गया हैं वर्ना वो टीम के प्लेइंग XI में जरूर शामिल किए गए होते।

उन्होंने आगे कहा कि, ‘आपके पास दीपक चाहर है जिन्होंने इस दौरे से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी की है इसलिए सिर्फ एक मुकाबले से आप कुछ नहीं कह सकते।

मोहम्मद सिराज भी काफी कमाल के गेंदबाज है लेकिन रिकॉर्ड्स को देखते हुए कहानी कुछ और ही सामने आती है। प्रसिद्ध कृष्णा भी काफी कमाल के खिलाड़ी हैं इसलिए उनके भी सिर्फ एक ही मुकाबले के प्रदर्शन को देखकर कुछ नहीं बोला जा सकता।

close whatsapp