वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज के बचे मैचों से चोटिल होने की वजह से बाहर हुए इंग्लिश कप्तान इयोन मोर्गन
इस समय इंग्लैंड की टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 मैचों की टी-20 सीरीज में 2-1 से पीछे है।
CricTracker जूनियर स्टाफ लेखिका
अद्यतन - जनवरी 28, 2022 2:31 अपराह्न

इंग्लैंड क्रिकेट टीम इस समय वेस्टइंडीज के दौरे पर है, जहां पर वह इस समय 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेल रही है। इस सीरीज के अभी तक 3 मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिसमें मेजबान विंडीज ने 2 जबकि इंग्लैंड को 1 मैच में जीत हासिल हुई है। वहीं अगले 2 मुकाबलों से पहले इंग्लिश टीम को एक बड़ा झटका लगा है, जिसमें टीम के कप्तान इयोन मोर्गन खेलते हुए नहीं दिखाई देंगे।
दरअसल इयोन मोर्गन की दाहिनी जांघ की मांसपेशियों में चोट के चलते वह नहीं खेल सकते हैं। इसको लेकर इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने ट्वीट करते हुए जानकारी साझा की जिसमें उनकी चोट को लेकर पूरी जानकारी दी गई है।
दाहिनी जांघ की मांसपेशियों में चोट के लिए हुए बाहर
बारबाडोस में खेले गए तीसरे मुकाबले में इयोन मोर्गन मैदान पर खेलने नहीं उतरे थे, जिसमें उन्हें दाहिनी जांघ की मांसपेशियों में चोट के चलते हुए दर्द में देखा गया था। जिसके बाद उनका टेस्ट कराने पर मांसपेशियों में चोट को लेकर बात सामने आयी और इस कारण मोर्गन सीरीज के अगले 2 मुकाबलों से पूरी तरह से बाहर हो गए।
यहां पर देखिए उस ट्वीट को
Speedy recovery, Morgs 🤞
Our captain will miss the remaining two #WIvENG fixtures
— England Cricket (@englandcricket) January 27, 2022
बता दें कि इस टी-20 सीरीज में इयोन मोर्गन का बल्ले से कुछ खास प्रदर्शन देखने को नहीं मिला जिसमें 2 मुकाबलों में 17 और 13 रनों की पारियां ही वह खेलने में कामयाब हो सके थे। जबकि तीसरे मुकाबले में वह खेले ही नहीं थे। अब उनकी जगह पर बाकी बचे 2 मुकाबलों में टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी हरफनमौला खिलाड़ी मोईन अली संभालते हुए दिखाई देंगे।
जहां पहले मुकाबले में इंग्लैंड की टीम को एकतरफा 9 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था, वहीं दूसरे मैच में वह 1 रन जीत हासिल करने में कामयाब रहे थे। जबकि सीरीज के तीसरे मुकाबले में एकबार फिर से इंग्लैंड की टीम को 20 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। अब इस टी-20 सीरीज के बाकी 2 मैच 29 और 30 जनवरी को खेले जायेंगे। जिसके बाद विंडीज टीम को भारत के दौरे के लिए रवाना होना है।