सभी सावधान! खुल गई है सूर्यकुमार यादव की तीसरी आंख
सूर्यकुमार यादव ने सोशल मीडिया पर शेयर किया एक पोस्ट।
अद्यतन - May 20, 2022 11:43 am

इस आईपीएल में भले ही मुंबई टीम फेल रही हो, लेकिन टीम के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने फैन्स को निराश नहीं किया। जितने भी मैच में सूर्यकुमार यादव खेले, उसमें उनका ही जलवा रहा।
बड़े नाम हुए फ्लॉफ फिर भी यादव जी छा गए
कप्तान रोहित शर्मा या फिर ईशान किशन जैसे बल्लेबाज अपने नाम के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए, लेकिन सूर्यकुमार यादव ने कम मुकाबलों में भी सबसे ज्यादा रन अपने नाम किए। वहीं अब एक फिर से सूर्य भाई खबरों में हैं, जिसका कारण उनका खेल नहीं कुछ और है।
सूर्यकुमार यादव ने अपने हाथ पर ये क्या करवा लिया?
आज के समय के क्रिकेट खिलाड़ियों का स्वैग ही अलग होता है, सोशल मीडिया पर इन खिलाड़ियों की स्टाइल की बात होती है। इन्हीं खिलाड़ियों की लिस्ट में सूर्यकुमार यादव का नाम भी आता है। साथ ही सूर्य को टैटू का भी शौक है, जहां उनके हाथों पर कई कमाल के टैटू हैं।
सूर्यकुमार यादव का नया टैटू नहीं देखा क्या आपने?
*सूर्यकुमार यादव ने सोशल मीडिया पर शेयर किया एक पोस्ट।
*इस पोस्ट में सूर्य की तस्वीर आ रही है सभी को नजर।
*जहां इस तस्वीर में सूर्य के हाथ में बना है नया टैटू।
*सूर्यकुमार यादव ने इस बार हाथ पर बनाया है आंख का टैटू।
कैसा रहा SKY का प्रदर्शन?
चोट के चलते सूर्यकुमार बीच आईपीएल से ही बाहर हो गए, वहीं उन्होंने इस सीजन 8 मैच खेले थे और इन मैचों में उन्होंने 3 अर्धशतक की मदद से 303 रन बनाए थे।
मुंबई टीम का रहा फ्लॉप प्रदर्शन
वहीं दूसरी ओर इस बार मुंबई टीम ने काफी निराश किया, जहां टीम पहली बार लगातार 8 मैच हारी और प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई।