अपने पिता को याद कर सुरेश रैना को आ गया रोना
अनसोल्ड रहने के चलते रैना आईपीएल 2022 में बतौर खिलाड़ी हिस्सा नहीं ले सके।
अद्यतन - जून 22, 2022 7:31 अपराह्न

टीम इंडिया और चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व बल्लेबाज सुरेश रैना सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहते हैं। सोशल मीडिया पर वो अक्सर अपनी और अपने परिवार की वीडियो और तस्वीरें साझा करते हैं और वो उनके फैंस को काफी ज्यादा पसंद भी आते हैं। लेकिन इस बीच उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ ऐसा वीडियो साझा किया है जिसे देखने के बाद हर उनके फैंस भी काफी इमोशनल हो गए।
दरअसल हाल ही में उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है जिसमें वो अपने पिता के साथ नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में रैना अपने पिता के लिए एक प्यारा सा गाना गा रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए रैना ने कैप्शन में लिखा कि, मिस यू पापा। पापा के जाने के बाद जिंदगी पहले जैसी नहीं रहती है।
यहां देखिए रैना का वो वीडियो
आपको बता दें कि, इसी साल जनवरी में रैना के पिता त्रिलोकचंद रैना का निधन हो गया था। त्रिलोक चंद रैना भारतीय सेना का हिस्सा रहे थे और उन्हें बम बनाने में महारत हासिल थी। रैना के इस वीडियो को देखकर यह बात साफ तौर पर पता चलता है कि रैना आज भी अपने पिता को बहुत याद करते हैं।
आईपीएल 2022 में कमेंट्री करते हुए दिखे थे रैना
आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन में अनसोल्ड रहने के चलते रैना में बतौर खिलाड़ी इस सीजन में हिस्सा नहीं ले पाए थे। ऐसे में वह कमेंट्री की पिच पर अपना कदम रखा। इस पूरे आईपीएल सीजन में वो कमेंट्री करते हुए दिखे। रैना टूर्नामेंट के इतिहास के 5वें सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने 205 आईपीएल मैचों में 5028 रन बनाए हैं।
इस मामले में उनसे आगे केवल विराट कोहली, शिखर धवन, रोहित शर्मा और डेविड वॉर्नर हैं। इस आईपीएल से पहले तक सुरेश रैना चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेले थे। इस सीजन CSK 14 में से केवल 4 मुकाबले जीतकर पॉइंट टेबल में 9वें स्थान पर रही थी।