भारत बनाम साउथ अफ्रीका के बीच में खेली जाने वाली टी-20 और वनडे सीरीज के पूरे कार्यक्रम और लाइव टेलीकास्ट के बारे में जानिए जानकारी - क्रिकट्रैकर हिंदी

भारत बनाम साउथ अफ्रीका के बीच में खेली जाने वाली टी-20 और वनडे सीरीज के पूरे कार्यक्रम और लाइव टेलीकास्ट के बारे में जानिए जानकारी

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच में 3 मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला 28 सितंबर को खेला जाएगा।

Team India (Photo Source: Twitter)
Team India (Photo Source: Twitter)

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू जमीन पर 3 मैचों की टी-20 सीरीज को अपने नाम करने के बाद अब भारतीय टीम को घर पर साउथ अफ्रीका के खिलाफ 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेलनी है, वहीं इसके अलावा उन्हें 3 वनडे मैच की भी सीरीज खेलनी है। लेकिन सभी का मुख्य ध्यान टी-20 वर्ल्ड कप 2022 को देखते हुए टी-20 सीरीज में रहने वाला है, ताकि टीम इंडिया अपनी खामियों को दूर करने के साथ जीत की लय को पूरी तरह से पकड़ सके।

साउथ अफ्रीकी टीम का लिमिटेड ओवर्स में काफी अच्छा फॉर्म देखने को मिला है, जिसमें उन्होने अपने पिछले 5 टी-20 मुकाबलों में से 4 में शानदार तरीके से जीत दर्ज की है। जिसमें उन्होंने पहले आयरलैंड के खिलाफ अगस्त महीने में टी-20 सीरीज को 2-0 से अपने अपने नाम किया वहीं इससे पहले जुलाई में इंग्लैंड के खिलाफ 3 मैचों की टी-20 सीरीज को 2-1 से जीता था।

बता दें कि इस साल तीसरी बार भारत और साउथ अफ्रीका के बीच में लिमिटेड ओवर्स सीरीज खेली जाएगी। जहां टी-20 और वनडे दोनों ही सीरीज के लिए साउथ अफ्रीकी टीम का ऐलान पहले ही किया जा चुका है वहीं भारत की सिर्फ टी-20 सीरीज के लिए टीम का ऐलान किया गया है। जिसमें ऐसी उम्मीद लगाई जा रही है कि वनडे सीरीज के लिए की मुख्य खिलाड़ी हिस्सा नहीं रहेंगे।

यहां पर जानिए भारत बनाम साउथ अफ्रीका सीरीज को लेकर पूरी जानकारी

टी-20 सीरीज के लिए दोनों टीमें

भारत

रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक चाहर, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी, हर्षल पटेल, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह।

साउथ अफ्रीका

तेंबा बावूमा (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, रीजा हेंड्रिक्स, हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज, एडिन मार्करम, डेविड मिलर, लुंगी एन्गीडी, एनरिक नॉर्खिया, वेन पर्नेल, ड्वेन प्रिटोरियस, कगिसो रबाडा, रिले रोसू, तबरेज शम्सी, ट्रिस्टान स्टब्स, बेजरुन फार्चुन, मार्को यान्सिन, एंडिले फेलुकवायो।

वनडे सीरीज के लिए दोनों टीम

भारत – अभी घोषित नहीं हुई

साउथ अफ्रीका

तेंबा बावूमा (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, रीजा हेंड्रिक्स, हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज, जानेमन मलान, एडिन मार्करम, डेविड मिलर, लुंगी एन्गीडी, एनरिक नॉर्खिया, वेन पर्नेल, एंडिले फेलुकवायो, ड्वेन प्रिटोरियस, कगिसो रबाडा, तबरेज शम्सी।

साउथ अफ्रीका का भारत दौरे का पूरा कार्यक्रम:

मैच दिन और समय समय स्थान
पहला टी-20 28 सितंबर, बुधवार 7:00 PM ग्रीनफील्ड अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, तिरुवनंतपुरम
दूसरा टी-20 2 अक्टूबर, रविवार 7:00 PM बरासपारा क्रिकेट स्टेडियम, गुवाहटी
तीसरा टी-20 4 अक्टूबर, मंगलवार 7:00 PM होल्कर क्रिकेट स्टेडियम, इंदौर
पहला वनडे 6 अक्टूबर, गुरुवार 1:30 PM इकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ
दूसरा वनडे 9 अक्टूबर, रविवार 1:30 PM जेएससीए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम कॉम्पलेक्स, रांची
तीसरा वनडे 11 अक्टूबर, मंगलवार 1:30 PM अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली

ब्रॉडकास्ट जानकारी:

टीवी – स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क

लाइव स्ट्रीमिंग – डिज्नी प्लस हॉटस्टार

close whatsapp