IPL 2023: ओपनिंग मैच में बारिश बनेगी विलेन, रद्द होगा CSK और गुजरात टाइटंस का मैच!
आईपीएल 2023 का पहला मुकाबला 31 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा।
अद्यतन - Mar 31, 2023 11:27 am

आईपीएल का 16वां सीजन 31 मार्च से शुरू हो रहा है। लंबे समय बाद ये लीग होम-अवे फॉर्मेट में खेला जाएगा, जिसके चलते फैंस समेत खिलाड़ियों के बीच जमकर उत्साह देखने को मिल रहा है। इस सीजन का पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।
गुजरात टाइटंस पिछले सीजन के शानदार फॉर्म को बरकरार रखना चाहेगी, वहीं चेन्नई सुपर किंग्स निराशाजनक सीजन के बाद इस सीजन वापसी की तलाश में होगी। लेकिन मैच शुरू होने से पहले बड़ा संकट मंडरा रहा है। दरअसल आईपीएल 2023 का पहला मैच खराब मौसम के चलते रद्द हो सकता है।
CSK और गुजरात टाइटंस के मैच के दौरान ऐसा रहेगा मौसम का हाल
आईपीएल 2023 के धमाकेदार मैच से पहले अहमदाबाद के मौसम ने फैंस की चिंता बढ़ाने का काम किया है। अहमदाबाद का मौसम 30 मार्च को अचानक से खराब हो गया। भारी बारिश के चलते गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स दोनों ही टीमों को अभ्यास सेशन रोकना पड़ा। दोनो ही फ्रेंचाइजियों द्वारा खराब मौसम के चलते अभ्यास सेशन रद्द करने का वीडियो सोशल मीडिया में साझा किया गया है।
बारिश के चलते अहमदाबाद का तापमान 6 डिग्री गिर गया है। लेकिन मौसम रिपोर्ट के अनुसार शुक्रवार 31 मार्च को अहमदाबाद का मौसम साफ रहने वाला है। शुक्रवार के दिन अहमदाबाद का तापमान दोपहर में 33 डिग्री रहेगा जो शाम को गिरकर 23 डिग्री हो जाएगा।
गुरूवार की तरह मैच वाले दिन बारिश गिरने की आशंका शून्य प्रतिशत जताई जा रही है। यानि की 31 मार्च को बिना बारिश के रूकावट के फैंस को आईपीएल के 16वें सीजन का धमाकेदार मैच देखने को मिलेगा। आपको बता दें कि, आईपीएल 2023 के ओपनिंग सेरेमनी में रश्मिका मंधाना, तमन्ना भाटिया और सिंगर अरिजीत सिंह परफॉर्म करने वाले हैं।
ओपनिंग सेरेमनी शाम 6 बजे से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुरू होगा। इसी बीच चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के चोटिल होने की खबर सामने आ रही है जिसके चलते वह सीजन के ओपनिंग मैच से बाहर हो सकते हैं।