IPL 2023: LSG के खिलाफ जीत के बाद कुछ इस तरह हुआ CSK खिलाड़ियों का रियूनियन, देखें वायरल तस्वीरें - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2023: LSG के खिलाफ जीत के बाद कुछ इस तरह हुआ CSK खिलाड़ियों का रियूनियन, देखें वायरल तस्वीरें

चेन्नई सुपर किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 12 रन से जीत दर्ज की।

MS Dhoni Robin Utthappa Suresh Raina Ambati Raydu Ravindra Jadeja (Photo Source: Instagram)
MS Dhoni Robin Utthappa Suresh Raina Ambati Raydu Ravindra Jadeja (Photo Source: Instagram)

आईपीएल 2023 के पहले मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को गुजरात टाइटंस से 5 विकेट से हार झेलनी पड़ी थी। इसके बाद CSK का दूसरा मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 3 अप्रैल को चेपॉक स्टेडियम में हुआ। CSK लंबे समय बाद चेपॉक के मैदान में खेल रही थी, जिसके चलते टीम ने फैंस को निराश होने का मौका नहीं दिया। लखनऊ के खिलाफ CSK ने 12 रन से जीत दर्ज की। जिसके बाद CSK खिलाड़ियों का रियूनियन हुआ, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

सुरेश रैना ने साझा की खास तस्वीर

लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ऋतुराज गायकवाड़ के 57 और डेवॉन कॉनवे के 47 रनों की मदद से 217 रन बोर्ड पर लगाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स शानदार नजर आ रही थी।

लेकिन CSK ने मोईन अली के धारदार गेंदबाजी के चलते 12 रन से जीत दर्ज की। मोईन अली ने 4 ओवर में 26 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए। चेपॉक स्टेडियम में जीत के बाद CSK खिलाड़ियों का एक शानदार रियूनियन हुआ। जिसमें महेंद्र सिंह धोनी, अंबाती रायडू, रवींद्र जडेजा, रॉबिन उथप्पा और सुरेश रैना शामिल थे।

पांचों ही खिलाड़ी CSK के लिए मजबूत स्तंभ के रूप में विराजमान है। लखनऊ के खिलाफ जीत के बाद पूर्व भारतीय व CSK खिलाड़ी सुरेश रैना ने सोशल मीडिया पर रियूनियन की खास तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ‘शानदार गेम कैप्टन’।

यहां देखे CSK खिलाड़ियों के रियूनियन की तस्वीर-

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Suresh Raina (@sureshraina3)

आईपीएल का 16वां सीजन शुरू होने से पहले चर्चा जोरों पर थी कि, एमएस धोनी इस साल आईपीएल का आखिरी सीजन खेल सकते हैं। हालांकि धोनी के साथी खिलाड़ी इस बात को नकारते हुए नजर आए है। लेकिन धोनी ने कप्तानी छोड़ने का हिंट दे दिया है। दरअसल लखनऊ के खिलाफ मैच में CSK गेंदबाज वाइड और नो बॉल का काफी ज्यादा इस्तेमाल करते हुए नजर आए।

CSK ने जीत तो हासिल की लेकिन कप्तान महेंद्र सिंह धोनी गेंदबाजों की इस हरकत से काफी ज्यादा नाखुश हैं। मैच के बाद धोनी ने कहा कि, अगर गेंदबाज नो बॉल और वाइड गेंद डालना बंद नहीं कर सकते तो फिर उन्हें एक नए कप्तान के अंडर खेलने के लिए तैयार रहना चाहिए।

close whatsapp