SRH vs KKR: हैरी ब्रूक के दम पर हैदराबाद ने कोलकाता को 23 रनों से दी मात  - क्रिकट्रैकर हिंदी

SRH vs KKR: हैरी ब्रूक के दम पर हैदराबाद ने कोलकाता को 23 रनों से दी मात 

हैरी ब्रूक ने खेली शतकीय पारी

Kolkata Knight Riders vs Sunrisers Hyderabad (Image Credit- Twitter)
Kolkata Knight Riders vs Sunrisers Hyderabad (Image Credit- Twitter)

IPL 2023, SRH vs KKR: आईपीएल 2023 का 19वां मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आज 14 अप्रैल, शुक्रवार को खेला गया। बता दें कि इस मैच में हैदराबाद ने कोलकाता को 23 रनों से हरा दिया है।

तो वहीं हैदराबाद को यह मैच जिताने में हैरी ब्रूक और एडेन मार्करम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। मयकं अग्रवाल और राहुल त्रिपाठी के जल्दी आउट होने के बाद दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 72 रनों की साझेदारी की, तो वहीं ब्रूक ने 55 गेंदों में नाबाद 100 रनों की पारी खेल टीम को एक मजबूत टारगेट तक पहुंचाया।

कोलकाता बनाम हैदराबाद, मैच का हाल:

बता दें कि मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान नीतीशा राणा ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, जो उनके लिए एक दम गलत साबित हुआ। सनराइजर्स हैदराबाद ने हैरी ब्रूक की शतकीय पारी के दम पर निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 228 रन बनाए हैं।

तो वहीं हैरी के अलावा हैदराबाद की ओर से कप्तान एडेन मार्करम ने 50 और अभिषेक शर्मा ने 32 रनों की पारी खेली। दूसरी ओर कोलकाता की ओर से गेंदबाजी में आंद्रे रसेल ने 3 और वरूण चक्रवर्ती ने 1 विकेट हासिल किया।

इसके बाद हैदराबाद से मिले 229 रनों के पहाड़ जैसे लक्ष्य का पीछा करते हुए केकेआर की टीम 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर कुल 207 रन ही बना पाई और मैच को 23 रनों से गंवा दिया।

केकेआर की ओर से बल्लेबाजी में कप्तान नीतीश राणा ने 75 तो नारायण जगदीशन 36 रन बनाए। दूसरी ओर रिंकू सिंह 31 गेंदों में 58 रन बनाकर नाबाद रहे, पर वो अपनी टीम को मैच नहीं जिता पाए। तो वहीं इस मैच जीत दर्ज करने के बाद अब हैदराबाद की चार मैचों में 2 हार और 2 जीत हो गई हैं।

देंखे हैदराबाद की जीत पर फैंस के रिएक्शन

https://twitter.com/YanethHidal/status/1646937247868919820?s=20

https://twitter.com/DeepakSabbineni/status/1646937061088456704?s=20

close whatsapp