IPL 2023: लगातार दो मैचों से बाहर होने के बाद सैम करन ने दिया शिखर धवन की हेल्थ पर बड़ा अपडेट  - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2023: लगातार दो मैचों से बाहर होने के बाद सैम करन ने दिया शिखर धवन की हेल्थ पर बड़ा अपडेट 

आरसीबी के खिलाफ खेले जा रहे मैच में भी नहीं खेल रहे हैं शिखर धवन 

Shikhar Dhawan and Sam Curran (Image Credit- Twitter0
Shikhar Dhawan and Sam Curran (Image Credit- Twitter0

IPL 2023, PBKS vs RCB: आईपीएल टीम पंजाब किंग्स के कप्तान शिखर धवन आज 20 अप्रैल, गुरूवार को राॅयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ मैच में एक बार फिर खराब हेल्थ के कारण नहीं खेल रहे हैं। साथ ही बता दें कि वह इससे पहले 15 अप्रैल को खेले गए लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ भी खराब हेल्थ के कारण नहीं खेल पाए थे।

तो वहीं अब धवन की जगह पंजाब किंग्स की कमान संभाल रहे सैम करन ने उनकी हेल्थ पर बड़ा अपडेट दिया है। गौरतलब है कि धवन इस समय पंजाब की टाॅप ऑर्डर बल्लेबाजी का एक मजबूत पिलर है, जिसके ना होने से आज पंजाब की बल्लेबाजी आरसीबी से तुलना करें तो थोड़ी कमजोर नजर आ रही है।

करन ने बताया क्यों नहीं खेल रहे हैं गब्बर

बता दें कि आज आरसीबी के खिलाफ मैच से पहले टाॅस के वक्त सैम करन ने शिखर धवन की हेल्थ अपडेट को लेकर मुरली कार्तिक को दिए बयान में कहा- हम टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करेंगे, हमने पिछले मैच में अच्छा प्रदर्शन किया है और उसे थोड़ काॅन्फिडेंस लेंगे, कंडीशन ज्यादा नहीं बदली है। शिखर धवन टीम में वापसी करने के लिए तैयार थे, लेकिन वह आज का मैच नहीं खेल पाएंगे।

गौरतलब है कि इससे पहले जब लखनऊ के खिलाफ मैच था तो उस समय सैम करन ने कहा था कि शिखर को गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में इंजरी हो गई है। इसलिए वह मैच नहीं खेल रहे हैं। तो वहीं आज आरसीबी के खिलाफ मैच में उन्होंने शिखर धवन की इंजरी को लेकर साफ तौर पर कुछ भी नहीं बताया है।

दूसरी ओर आईपीएल के जारी सीजन में आपको शिखर धवन के प्रदर्शन के बारे में बताएं, तो वह खेले गए चार मैचों में 116.50 की औसत और 146.54 के बेहतरीन स्ट्राइक रेट से 233 रन बना चुके हैं।

close whatsapp