IPL टूर्नामेंट के 5 सबसे महंगे गेंदबाजी स्पेल
इस समय इंडियन प्रीमियर लीग का 2023 सीजन खेला जा रहा है और कई खिलाड़ियों ने अभी तक इस में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है।
अद्यतन - अप्रैल 21, 2023 7:16 अपराह्न

इंडियन प्रीमियर लीग का पहला संस्करण 2008 में खेला गया था जिसमें राजस्थान रॉयल्स (RR) ने फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स को मात देकर इस सीजन की ट्रॉफी अपने नाम की थी। इस समय इंडियन प्रीमियर लीग का 2023 सीजन खेला जा रहा है और कई खिलाड़ियों ने अभी तक इस में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है।
कई बल्लेबाजों ने इस टूर्नामेंट में अभी तक काफी अच्छी बल्लेबाजी की है। उन्होंने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से तमाम लोगों का दिल जीता है। ऐसे में उन्होंने कई गेंदबाजों की गेंदबाजी स्पेल को भी पूरी तरह से तहस-नहस कर दिया।
आज हम आपको बताते हैं IPL के 5 सबसे महंगी गेंदबाजी स्पेल के बारे में। इसमें कई ऐसे बेहतरीन गेंदबाजों का नाम भी शामिल हैं जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी टीम की ओर से काफी अच्छा प्रदर्शन किया है लेकिन IPL के एक मैच में वो ज्यादा अच्छा स्पेल नहीं फेंक पाए।
5- उमेश यादव (0/65 रन) बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (2013)

उमेश यादव ने इंडियन प्रीमियर लीग 2010 में अपना डेब्यू किया था। उन्होंने अपनी घातक गेंदबाजी से दिल्ली डेयरडेविल्स को कई मुकाबलों में जीत दिलाई। हालांकि दिल्ली डेयरडेविल्स की ओर से खेलते हुए 2013 सीजन में उनका सामना रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से हुआ।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर में उस सीजन में विराट कोहली, क्रिस गेल और एबी डिविलियर्स एक साथ खेल रहे थे। विराट कोहली ने उस मुकाबले में 58 गेंदों में 99 रन की बहुमूल्य पारी खेली। उनकी इस पारी के बदौलत रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 20 ओवर में चार विकेट खोकर 183 रन बनाए।
विराट कोहली ने उमेश यादव के खिलाफ उनके आखिरी ओवर में 23 रन जड़े। बता दें, RCB के खिलाफ 2013 सीजन के मैच में उमेश यादव ने 4 ओवर में बिना विकेट लिए 65 रन लुटाए थे।