धोनी की बल्लेबाज अभ्यास का ये वीडियो देख, गुजरात टीम के पसीने छूट रहे हैं अब!
आज CSK और गुजरात के बीच होगा पहला क्वालीफायर मैच।
अद्यतन - May 23, 2023 10:52 am

आज से IPL 2023 में प्लेऑफ के मुकाबले खेले जाएंगे, जहां पहले क्वालीफायर मुकाबले में धोनी की टीम यानी की CSK का सामना हार्दिक की गुजरात टीम से होगा। लीग का पहला मैच भी इन दोनों टीमों के बीच खेला गया था, दूसरी ओर दोनों ही टीमें जीत के लिए आज पूरा जोर लगा देगी और जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में अपनी जगह पक्की कर लेगी।
धोनी सिर्फ छक्के उड़ाने आते हैं बल्लेबाजी में
जी हां, इस IPL में फैन्स सिर्फ और सिर्फ धोनी की बल्लेबाजी देखने स्टेडियम पर आते हैं, साथ ही धोनी भी इस सीजन लगातार छक्के लगाकार फैन्स को उत्साहित कर रहे हैं। IPL 2023 में धोनी अभी तक 10 के आस-पास छक्के जड़े चुके हैं और वो एक तरह से पारी खत्म करने मैदान पर आते हैं।
हार्दिक टेंशन में हैं धोनी का ये वीडियो देख!
*आज CSK और गुजरात के बीच होगा पहला क्वालीफायर मैच।
*मैच से पहले चेन्नई टीम के कप्तान धोनी ने की जमकर प्रैक्टिस।
*अभ्यास के दौरान माही लगा रहे थे लंबे-लंबे छक्के।
*आखिरी ओवर्स में धोनी सिर्फ मैदान पर छक्के लगाने ही आते हैं।
एक नजर डालते हैं धोनी के उस अभ्यास वाले वीडियो पर भी
एलिमिनेटर मैच किन टीमों के बीच खेला जाएगा?
दूसरी ओर कल यानी की 24 मई को IPL में एलिमिनेटर मुकाबला खेला जाएगा, जहां इस मैच को हारने वाली टीम IPL 2023 से बाहर हो जाएगी और जीतने वाली टीम को 26 मई को दूसरा क्वालीफायर खेलना होगा। ये एलिमिनेटर मैच मुंबई और LSG के बीच होगा।