शुभमन गिल का घमंड धोनी ने चुटकियों में तोड़ा, बिजली की रफ्तार से भेजा पवेलियन - क्रिकट्रैकर हिंदी

शुभमन गिल का घमंड धोनी ने चुटकियों में तोड़ा, बिजली की रफ्तार से भेजा पवेलियन

इस महत्वपूर्ण मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।

IPL 2023 Final (Pic Source-Twitter)
IPL 2023 Final (Pic Source-Twitter)

इस समय इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच में खेला जा रहा है। इस महत्वपूर्ण मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।

दोनों ही टीमें इस फाइनल को अपने नाम करना चाहेंगी। बता दें, गुजरात टाइटंस की ओर से सलामी बल्लेबाज रिद्धिमान साहा और शुभमन गिल ने अपनी टीम को काफी अच्छी शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए 67 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की। हालांकि पिछले मुकाबले में शतक जड़ने वाले शुभमन गिल इस मैच में बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे और 20 गेंदों में 7 चौकों की मदद से 39 रन पर आउट हो गए।

शुभमन गिल रवींद्र जडेजा की गेंद पर आउट हुए। महेंद्र सिंह धोनी ने विकेट के पीछे से काफी अच्छी विकेटकीपिंग करते हुए उन्हें स्टंप आउट किया। गुजरात टाइटंस की पारी के सातवें ओवर की अंतिम गेंद पर शुभमन गिल को जडेजा ने काफी अच्छी गेंद फेंकी जिसको GT के बल्लेबाज समझ नहीं पाए और उन्होंने कड़ा प्रहार करना चाहा। हालांकि रवींद्र जडेजा ने यह गेंद थोड़ी तेजी से फेंकी थी जिसपर धोनी ने काफी फूर्ति से गिल को स्टंप आउट किया।

महेंद्र सिंह धोनी की बेहतरीन स्टंपिंग को देख तमाम लोगों ने ट्विटर में दी अपनी प्रतिक्रिया:

बता दें, शुभमन गिल ने इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के सीजन में काफी अच्छा प्रदर्शन किया और कुल 3 शतक जड़े। उन्होंने क्वालीफायर 2 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ भी बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए टीम के लिए मैच जिताऊ शतक जड़ा। शुभमन गिल ऑरेंज कैप की दौड़ में पहले स्थान पर है उन्होंने 17 मुकाबलों में 59.33 के औसत से इस सीजन में कुल 890 रन बनाए।

गुजरात टाइटंस इंडियन प्रीमियर लीग की गत विजेता हैं। उन्होंने 2022 सीजन की ट्रॉफी को अपने नाम किया था। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स ने इस जबरदस्त टूर्नामेंट की ट्रॉफी को 4 बार अपने नाम किया हुआ है। अब देखना यह होता है कि क्या चेन्नई सुपर किंग्स इस ट्रॉफी को लगातार पांचवीं बार अपने नाम कर पाती है या गुजरात टाइटंस लगातार दूसरी बार इस ट्रॉफी को जीतती है।

close whatsapp