Cricket World News: क्रिकेट की दुनिया से आज की मॉर्निंग न्यूज हेडलाइंस (स्पोर्ट्स न्यूज)

जून 17- Morning न्यूज हेडलाइंस: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

इस खबर में उन घटनाओं का संक्षिप्त विवरण दिया गया है, जिन्होंने आज क्रिकेट जगत में सुर्खियां बटोरीं।

Smith-Starc, Ashwin and IND-PAK. (Image Source: Getty Images)
Smith-Starc, Ashwin and IND-PAK. (Image Source: Getty Images)

1. एशेज 2023: इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों ने इस कारण एजबेस्टन टेस्ट के पहले दिन पहना ‘ब्लैक आर्म-बैंड’

एशेज 2023 के पहले टेस्ट मैच के पहले दिन इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी और मैच अधिकारी बांह में काली पट्टी पहने हुए नजर आए। इसके अलावा, दोनों टीमों ने मैच के शुरू होने से पहले एक मिनट का मौन रखा, जो इन दो कट्टर प्रतिद्वंदियों के बीच एकता और सम्मान को दर्शाता है। दरअसल, उन्होंने ब्रिटेन के एक शहर नॉटिंघम में छुरा घोंपने और वैन हमले के पीड़ितों को ट्रिब्यूट देने के लिए ऐसा किया। (यहां पढ़िए पूरी खबर)

2. WTC फाइनल की जीत मेरे लिए कुछ भी नहीं है! एशेज सीरीज से पहले स्टीव स्मिथ ने दिया बेतुका बयान

ऑस्ट्रेलिया ने हाल ही में भारत को हराकर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप जीती थी, जहां स्टीव स्मिथ ने 121 और 34 रनों का योगदान दिया था। इस ऐतिहासिक जीत के बावजूद स्टीव स्मिथ के लिए एशेज से बड़ा कुछ भी नहीं है। उन्होंने कहा WTC 2023 फाइनल में जीत एशेज की बराबरी नहीं कर सकती! (यहां पढ़िए पूरी खबर)

3. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ BGT ट्रॉफी अश्विन के लिए साबित हो सकती थी आखिरी सीरीज! नंबर-1 टेस्ट गेंदबाज का बड़ा खुलासा

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ WTC 2023 फाइनल के लिए भारत की प्लेइंग 11 से ड्रॉप किए जाने पर अनुभवी ऑफ-स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह उनके लिए कोई बड़ा झटका नहीं था, ये बस एक बाधा थी, और वह आगे बढ़ेंगे, क्योंकि वह ऐसी चीजों से गुजर चुके हैं। (यहां पढ़िए पूरी खबर)

4. ओली रॉबिंसन की तारीफ करते हुए थक नहीं रहे हैं नासिर हुसैन

नासिर हुसैन ने कहा ओली रॉबिंसन ने हर स्तर पर बहुत अच्छी गेंदबाजी की है। उनके काउंटी के आंकड़े, अंतरराष्ट्रीय आंकड़े, घर के और बाहर के भी रिकॉर्ड, कुकाबुरा गेंद और ड्यूक गेंद, सभी के साथ उन्होंने काफी अच्छी गेंदबाजी की है, और विकेट भी हासिल किए हैं। (यहां पढ़िए पूरी खबर)

5. मिचेल स्टार्क को पहले एशेज 2023 टेस्ट के लिए ड्रॉप किए जाने पर रिकी पोंटिंग ने जताई हैरानी

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग ने एशेज 2023 के पहले टेस्ट के लिए मिचेल स्टार्क को ड्रॉप किए जाने पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए स्वीकारा कि उनका WTC 2023 फाइनल में निराशाजनक प्रदर्शन था, लेकिन उन्होंने पिछले तीन महीने में कमाल का क्रिकेट खेला, जैसे कि पैट कमिंस। (यहां पढ़िए पूरी खबर)

6. आकाश चोपड़ा भी इस बात से हैं खुश, Bazball को रोकने के लिए ऑस्ट्रेलिया ने उठाया महत्वपूर्ण कदम

इंग्लैंड क्रिकेट टीम पहले एशेज 2023 टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपनी आक्रामक अप्रोच बनाए हुई है, और आकाश चोपड़ा ने कहा कि भारत अगले साल यहां पांच टेस्ट मैच खेलने आएगी, और तब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या भारत भी क्या ऐसे ही क्रिकेट खेलता है। (यहां पढ़िए पूरी खबर)

7. एशेज 2023 में अंपायरिंग करना आसान नहीं है, लेकिन इस चुनौती के लिए तैयार है नितिन मेनन

नितिन मेनन जारी 2023 एशेज सीरीज के आखिरी तीन टेस्ट मैचों के दौरान अंपायरिंग करते हुए नजर आ सकते हैं। इस टेस्ट सीरीज में अंपायरिंग करने से पहले उन्होंने कहा घर पर अंपायरिंग करने से उन्हें खिलाड़ियों द्वारा बनाए जाने वाले दबाव को संभालने में मदद मिली है। (यहां पढ़िए पूरी खबर)

8. फाफ डु प्लेसिस को MLC 2023 के लिए टेक्सास सुपर किंग्स का कप्तान नियुक्त किया गया

टेक्सास सुपर किंग्स (TSK) ने दक्षिण अफ्रीका के अनुभवी सलामी बल्लेबाज फाफ डु प्लेसिस को अमेरिका की आगामी मेजर क्रिकेट लीग (MLC) के पहले संस्करण के लिए अपना कप्तान नियुक्त किया है। MLC 2023 का आगाज 13 जुलाई से अमेरिका में हो रहा है।

9. क्या पाकिस्तान ODI वर्ल्ड कप 2023 के लिए भारत का दौरा नहीं करेगा?

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष नजम सेठी ने खुलासा किया कि पाकिस्तान ने भारत में होने वाले आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के ड्राफ्ट शेड्यूल के बारे में आईसीसी को अपना जवाब भेज दिया है। नजम सेठी ने कहा कि वे BCCI के ड्राफ्ट शेड्यूल को फिलहाल ग्रीन सिग्नल भी नहीं दे सकते और ना ही इनकार कर सकते, इसका फैसला पाकिस्तान सरकार करेगी, ठीक उसी तरह जिस तरह पाकिस्तान दौरे के लिए BCCI भारत सरकार की अनुमति के बिना कुछ नहीं कर सकता!!

10. पत्रकार पर सुरक्षाकर्मियों के हमले के बाद BCB ने मांगी माफी

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने ढाका में बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट के तीसरे दिन के दौरान सुरक्षाकर्मियों द्वारा एक पत्रकार पर हमला करने के बाद माफी मांगी है। BCB अभी भी उन सभी व्यक्तियों की पहचान करने में लगा हुआ है, जिन्होंने क्रिकफ्रेंजी वेबसाइट के लिए काम करने वाले तस्फीक शहरयार पर हमला किया था।

close whatsapp