Cricket World News: क्रिकेट की दुनिया से आज की इवनिंग न्यूज हेडलाइंस (स्पोर्ट्स न्यूज)

जुलाई 2- Evening न्यूज हेडलाइंस: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

क्रिकेट की दुनिया में 2 जुलाई 2023 को घटित इन 10 खबरों के बारे में जानें विस्तार से।

Shai Hope Sourav Ganguly Mitchell Starc (Photo Source: Twitter)
Shai Hope Sourav Ganguly Mitchell Starc (Photo Source: Twitter)

1. वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद शाई होप ने दिया बड़ा बयान

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम को आईसीसी वर्ल्ड क्वालीफायर मुकाबले में स्कॉटलैंड के खिलाफ 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद वेस्टइंडीज वर्ल्ड कप से बाहर हो चुका है। वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद वेस्टइंडीज कप्तान शाई होप का कहना है कि, हम रातों रात बेहतरीन टीम बनने की उम्मीद नहीं कर सकते हैं। साथ ही उनका कहना है कि, टीम जानती थी कि यह चुनौतीपूर्ण होगा और टॉस काफी महत्वपूर्ण होने वाला है। (यहां पढ़िए पूरी खबर)

2. हार की कगार पर खड़ी इंग्लैंड को केविन पीटरसन ने दिलाई एशेज 2019 की याद!

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच एशेज सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच लॉर्ड्स में खेला जा रहा है। टेस्ट मैच जीतने के लिए आखिरी दिन इंग्लैंड को 257 रन बनाने होंगे। इसी बीच पांचवां दिन का खेल शुरू होने से पहले केविन पीटरसन ने इंग्लैंड टीम को 2019 एशेज सीरीज की याद दिलाई। केविन पीटरसन का कहना है कि, पांचवें दिन जब दोनों टीमें मैदान में उतरेंगी तो वह 2019 एशेज सीरीज में हेडिंग्ले में ऑलराउंडर बेन स्टोक्स द्वारा खेली गई पारी के बारे सोचेंगे। (यहां पढ़िए पूरी खबर)

3. वर्ल्ड कप की मेजबानी करने वाले राज्यों को बीसीसीआई ने दी बड़ी चेतावनी

वनडे वर्ल्ड कप 2023 इस साल भारत में 5 अक्टूबर से 19 नवंबर तक खेला जाएगा। टीम इंडिया का पहला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 8 अक्टूबर को खेला जाएगा। बीसीसीआई ने वर्ल्ड कप मैचों की मेजबानी करने वाले 10 राज्यों से द्विपक्षीय सीरीज के दौरान वनडे मैचों की मेजबानी करने को स्वेच्छा से छोड़ने के लिए कहा है। जिससे उन सभी स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन की मदद की जा सकें जो वनडे वर्ल्ड की मेजबानी से चूक गए हैं।

4. यह सब के लिए बड़ा सबक है…’- वेस्टइंडीज को लेकर मोहम्मद हफीज ने दिया बड़ा बयान

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम वर्ल्ड कप से बाहर हो चुकी है। क्रिकेट वर्ल्ड कप के इतिहास में पहली बार वेस्टइंडीज वर्ल्ड कप नहीं खेलेगी। वेस्टइंडीज के वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी मोहम्मद हफीज का कहना है कि, वेस्टइंडीज का पतन वर्ल्ड क्रिकेट के लिए उदाहरण है। प्रोफेशनल वर्ल्ड में कभी भी चीजें स्थिर नहीं रहती है। साथ ही उनका कहना है कि यह किसी के लिए एक बड़ी सीख है। (यहां पढ़िए पूरी खबर)

5. लॉर्ड्स टेस्ट के चौथे दिन के खेल को लेकर माइकल वॉन ने दिया बड़ा बयान

लॉर्ड्स में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन में इंग्लैंड की रणनीतियों से माइकल वॉन काफी ज्यादा खुश नजर आ रहे हैं। माइकल वॉन का कहना है कि इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया की शॉर्ट गेंद रणनीति को काफी अच्छी तरह से समझा है और उन्हें लगातार ऐसी ही गेंदबाजी करते रहे। जिसकी वजह से कंगारू टीम को भी काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा और उनके लगातार विकेट गिरते रहे। (यहां पढ़िए पूरी खबर)

6. अपने चोट को लेकर बहुत ज्यादा दुखी है नाथन लियोन

लॉर्ड्स टेस्ट मैच के दूसरे दिन इंग्लैंड की पारी के दौरान फील्डिंग करते वक्त नाथन लियोन को दाहिनी पिंडली में चोट लग गई। जिसके बाद वह मैदान से बाहर चले गए थे। नाथन लियोन को बैसाखी के सहारे से भी चलते देखा गया था। चोट के बावजूद नाथन लियोन चौथे दिन ऑस्ट्रेलिया के लिए बल्लेबाजी करने उतरे। अब नाथन लियोन ने अपने चोट को लेकर निराशा व्यक्त की है। नाथन लियोन का कहना है कि, वह पूरी तरह से टूट गए हैं, उनका यहां एशेज सीरीज जीतने का सपना था, जिसके बारे में उन्होंने हर किसी को कहा है।

7. 2011 वर्ल्ड कप को लेकर सईद अजमल ने दिया बड़ा बयान

वनडे वर्ल्ड कप 2023, 5 अक्टूबर से भारत के 10 अलग-अलग जगहों में खेला जाएगा। जिसके लिए क्रिकेट फैंस काफी ज्यादा उत्साहित है। लेकिन इसी बीच वर्ल्ड कप से पहले पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी सईद अजमल ने 2011 वर्ल्ड कप को लेकर विवादित बयान दिया है। सईद अजमल का कहना है कि, साल 2011 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में उन्होंने जो गेंद सचिन को डाली उसपर सचिन तेंदुलकर LBW हुए थे। लेकिन भारत ने उस वक्त रिव्यू लिया था और सचिन तेंदुलकर एलबीडब्ल्यू आउट होने से बच गए थे। (यहां पढ़िए पूरी खबर)

8. MCC ने किया बड़ा खुलासा, बताया क्यों नहीं माना गया मिचेल स्टार्क का कैच

लॉर्ड्स टेस्ट मैच के चौथे दिन मिचेल स्टार्क ने ऑस्ट्रेलिया को शानदार शुरूआत दिलाई। मिचेल स्टार्क ने जैक क्रौली और ओली पोप को अपना शिकार बनाया।  मिचेल स्टार्क ने चौथे दिन बेन डकेट का काफी शानदार कैच पकड़ा था। लेकिन थर्ड अंपायर ने नॉटआउट करार दिया था। क्योंकि रीप्ले में पता चला कि जब स्टार्क ने कैच पकड़ा तब उनका हाथ जमीन को छू रहा था। अब इसी संदर्भ ने MCC ने अपना पक्ष रखा है। (यहां पढ़िए पूरी खबर)

9. वर्ल्ड कप 2023 में युजवेंद्र चहल को खेलते हुए देखना चाहते हैं सौरव गांगुली

वर्ल्ड कप 2023 में भारत का पहला मुकाबला 8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चेन्नई में खेला जाएगा। वर्ल्ड कप के स्क्वॉड में किन-किन खिलाड़ियों को जगह मिलनी चाहिए, इसकी चर्चा अभी से शुरू हो गई है। वहीं पूर्व भारतीय खिलाड़ी सौरव गांगुली का कहना है कि स्पिनर के रूप में युजवेंद्र चहल एक शानदार विकल्प है। क्योंकि वह वनडे और टी-20 में लगातार शानदार प्रदर्शन करते हुए नजर आ रहे हैं।

10. तीसरे टेस्ट से बाहर होंगे जेम्स एंडरसन माइकल वॉन का बड़ा बयान

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच एशेज सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच लॉर्ड्स में खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलियाई टीम इस वक्त लॉर्ड्स टेस्ट जीतते हुए नजर आ रही है। इंग्लैंड के दिग्गज गेंदबाज जेम्स एंडरसन दोनों ही टेस्ट मैचों में कुछ कमाल नहीं दिखा पाए, जिसके बाद माइकल वॉन ने तीसरे टेस्ट से उन्हें ड्रॉप करने की मांग कर दी है।

close whatsapp