जुलाई 28- Evening न्यूज हेडलाइंस: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
तो पेश हैं आज शाम तक की सभी ताजा क्रिकेट खबरें क्रिकेट जगत से
अद्यतन - Jul 28, 2023 4:08 pm

1. जसप्रीत बुमराह की वापसी पर जय शाह का बड़ा बयान आया सामने
जसप्रीत बुमराह बैक इंजरी के चलते पिछले काफी समय से भारतीय क्रिकेट टीम के बाहर चल रहे हैं। वह आखिरी बार सितंबर 2022 में टीम इंडिया की ओर से खेले थे। तो वहीं अब अब बुमराह की टीम इंडिया में वापसी पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सचिव जय शाह ने बड़ा बयान दिया है। शाह ने कहा है कि बुमराह एक दम फिट हैं और आयरलैंड सीरीज में खेलते हुए नजर आ सकते हैं।
2. वेस्टइंडीज के खिलाफ चार विकेट लेने के बाद कुलदीप यादव का बड़ा बयान आया सामने
वेस्टइंडीज और भारत के बीच खेले गए पहले वनडे मैंच में टीम इंडिया की ओर से 3 ओवर में 6 रन देकर 4 विकेट लेने वाले कुलदीप यादव का बड़ा बयान सामने आया है। मैच खत्म होने बाद कुलदीप ने कहा तेज गेंदबाजों ने टीम को शानदार शुरूआत दिलाई, मुकेश कुमार का डेब्यू था उसने अच्छा गेंद डाला। मैं आउट करने के लिए देख रहा था और खुशकिस्मती से सब आ गए और 2-3 ओवर में आउट हो गए। सब अच्छा रहा एक अच्छी बॉलिंग यूनिट की तरह हमने गेंदबाजी की।
3. भारतीय वनडे टीम में जगह को लेकर युजवेंद्र चहल को लेकर बोले कुलदीप यादव
रवींद्र जडेजा की मौजूदगी में भारतीय टीम मैनेजमेंट सिर्फ एक ही कलाई का गेंदबाज खिलाने लगा, तो वहीं अब इसको लेकर वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे मैच के बाद कुलदीप यादव ने ईएसपीएन क्रिकइंफो की एक खबर के अनुसार कहा- हम काफी रिलेक्स हैं। हमारे लिए टीम संयोजन काफी मायने रखता है। कभी वो खेलता है कभी मैं खेलता हूं। यह बहुत ही सामान्य बात है।
4. Ashes 2023: चोटिल होने के बावजूद भी मिचेल स्टार्क इसलिए कर रहे हैं गेंदबाजी
इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच एशेज सीरीज का पांचवां टेस्ट मैच द ओवल में खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। मेजबान इंग्लैंड पहले ही दिन पहली पारी में 283 रनों पर ऑलआउट हो गई। जिसका बड़ा कारण मिचेल स्टार्क की शानदार गेंदबाजी रही है। मिचेल स्टार्क ने पहली पारी में 4 विकेट अपने नाम किया। आपको बता दें मिचेल स्टार्क कंधे की चोट के साथ पांचवें टेस्ट मैच में गेंदबाजी कर रहे हैं। लेकिन मिचेल स्टार्क ने मैच शुरू होने से पहले स्पष्ट किया था कि वह बैठेंगे नहीं बल्कि मैच खेलेंगे।
5. एशेज सीरीज के पांचवें टेस्ट मैच में 85 रनों की पारी खेलने वाले हैरी ब्रूक का बड़ा बयान आया सामने
इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच एशेज (Ashes) सीरीज का पांचवां टेस्ट मैच 27 जुलाई से लंदन के केनिंग्टन ओवल मैदान पर खेला जा रहा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की टीम ने 283 रन बनाए। इसमें हैरी ब्रूक (Harry Brook) ने अहम योगदान दिया और 91 गेंदों में 85 रनों की पारी खेली। दिन का खेल खत्म होने पर ब्रूक ने अपनी इस पारी के बारे में बात की। ब्रूक ने कहा कि उनके प्रदर्शन में काफी सुधार हुआ है। वह पहले से बेहतर तरीके से गेंद की लाइन और लेंथ को समझ रहे हैं।
6. दिनेश कार्तिक का बड़ा बयान, ‘WTC फाइनल में अश्विन को न खिलाने का टीम इंडिया को होगा सबसे ज्यादा अफसोस
क्रिकेट से दूर इस समय एशेज सीरीज 2023 में कमेंट्री कर रहे अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में आर अश्विन को नाम खिलाने पर बड़ा बयान दिया है। कार्तिक ने कहा (WTC फाइनल से अश्विन के बाहर होने पर) मुझे लगता है कि आपको इसे भूला देना चाहिए, लेकिन जब भी वे पीछे मुड़कर देखते हैं, यह उनके लिए सबसे बड़े पछतावे में से एक है।
7. विराट कोहली और रोहित शर्मा ने मुझे हमेशा काफी सपोर्ट किया है: कुलदीप यादव
वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे मैच में 3 ओवर में 6 रन देकर चार विकेट लेने वाले कुलदीप यादव का बड़ा बयान सामने आया है। कुलदीप ने इंडिया टुडे के मुताबिक कहा कि, ‘सीनियर खिलाड़ी हमेशा बड़ी भूमिका निभाते हैं। जब मैंने अपने खेल में बदलाव किया तब विराट भाई और रोहित भाई ने मुझे काफी सपोर्ट किया। उन्होंने अपना आत्मविश्वास मेरे पर दिखाया और उन्होंने हमेशा मुझे अपना समर्थन दिया।
8. WI vs IND: कोहली और रोहित ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे मैच में क्यों की थी इतने नीचे बल्लेबाजी, जानें बड़ी वजह
भारत को वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे मैच में जीत के लिए 115 रनों का टारगेट मिला था, लेकिन फिर भी रोहित शर्मा और विराट कोहली ने अपने बल्लेबाजी क्रम में खुद को काफी नीचे धकेला था। तो वहीं अब इस पर रोहित शर्मा का बड़ा सामने आया है। रोहित ने कहा है कि मैंने कभी नहीं सोचा था कि पिच इस तरह से रिएक्ट करेगी। टीम को पहले गेंदबाजी करने बाद, स्कोर का पीछा करना था। हम वनडे क्रिकेट में खेलने के उन्हें समय देना चाहते थे, जो यहां खेलने आए हैं। जब तक संभव है हम उन चीजों को आजमाते रहेंगे।
9. हरमनप्रीत कौर के आक्रामक व्यवहार को लेकर जय शाह ने दिया बड़ा बयान
बांग्लादेश महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ 22 जुलाई को तीसरे वनडे मैच के दौरान अपने मैदानी व्यवहार के चलते हरमनप्रीत कौर पर 2 मैच का बैन लगने के बाद, अब बीसीसीआई सचिव जय शाह ने बड़ा बयान दिया है। शाह ने कहा है कि हमारे अध्यक्ष रोजर बिन्नी और राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी के मुख्य वीवीएस लक्ष्मण हरमनप्रीत कौर से इस पूरे मामले को लेकर बातचीत करेंगे। ICC ने उन्हें पहले ही बैन किया हुआ है और अब हम इस फैसले पर अपनी अपील नहीं कर सकते क्योंकि इसका समय निकल चुका है।