मई 14 Morning न्यूज हेडलाइंस: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें IPL 2024 से
इस खबर में उन घटनाओं का संक्षिप्त विवरण दिया गया है, जिन्होंने आज IPL में सुर्खियां बटोरीं।
अद्यतन - मई 14, 2024 9:25 पूर्वाह्न

1) IPL 2024: GT का इस सीजन के प्लेऑफ में अपनी जगह बनाने का सपना टूटा, लेकिन Lap Of Honour के जरिए तमाम फैंस को कहा शुक्रिया
आज यानी 13 मई को गुजरात टाइटंस को इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का महत्वपूर्ण मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलना था। हालांकि बारिश की वजह से यह मैच स्थगित हो गया और गुजरात टाइटंस भी इस सीजन के प्लेऑफ की दौड़ से पूरी तरह से बाहर हो चुकी है। (पढ़ें पूरी खबर)
2) IPL 2024: प्लेऑफ की रेस से बाहर हुई गुजरात टाइटंस, टॉप-2 में KKR की जगह पक्की, टॉप-4 के लिए इन टीमों के बीच होगी जंग
IPL Playoff Scenario: आईपीएल 2024 का 63वां मैच आज (13 मई) को गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में खेला जाने वाला था। लेकिन बारिश के चलते मैच बिना टॉस हुए रद्द कर दिया गया। दोनों टीमों को 1-1 अंक साझा करने पड़े हैं। मैच रद्द होने के बाद गुजरात टाइटंस टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है। मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बाद गुजरात इस सीजन से बाहर होने वाली तीसरी टीम है। (पढ़ें पूरी खबर)
3) BCCI ने टीम इंडिया के हेड कोच पद के लिए मांगे आवेदन, इस दिन खत्म होगा राहुल द्रविड़ का कार्यकाल
भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ का कार्यकाल जल्द ही खत्म होने वाला है। बोर्ड ने द्रविड़ का कार्यकाल महज टी20 वर्ल्ड कप 2024 तक ही बढ़ाया है। BCCI अब नए हेड कोच की तलाश में जुट चुकी है जिसके लिए आवेदन प्रकिया भी शुरू कर दी गई है। (पढ़ें पूरी खबर)
4) हेली मैथ्यूज और मोहम्मद वसीम ने आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ अप्रैल के अवार्ड को अपने नाम किया
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने अप्रैल 2024 के आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ अवार्ड के विजेता की घोषणा की है। वेस्टइंडीज की अनुभवी खिलाड़ी हेली मैथ्यूज ने आईसीसी महिला प्लेयर ऑफ द मंथ अवार्ड अपने नाम किया है। बता दें, वेस्टइंडीज महिला क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को वनडे और टी20 सीरीज में करारी शिकस्त दी थी। (पढ़ें पूरी खबर)
5) IPL 2024: DC के खिलाफ मैच से पहले LSG कैंप से आई बड़ी खबर, केएल राहुल टीम के साथ…
इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के अपने पिछले मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 10 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। इस मैच के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल और टीम के मालिक संजीव गोयनका के बीच काफी देर तक किसी चीज को लेकर बहस होती रही। संजीव गोयनका केएल राहुल के प्रदर्शन से काफी निराश थे। (पढ़ें पूरी खबर)
6) “रोहित शर्मा 50 साल की उम्र तक क्रिकेट खेल सकता है….”- युवराज सिंह के पिता ने दिया बड़ा बयान
Yograj Singh on Rohit Sharma: आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2024 में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) भारत की कप्तानी करने के लिए तैयार है। लेकिन टूर्नामेंट शुरू होने से पहले उनके भविष्य को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं आगामी टूर्नामेंट उनके करियर का आखिरी वर्ल्ड कप हो सकता है, क्योंकि रोहित शर्मा 37 साल के हो गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रोहित टी20 वर्ल्ड कप के बाद टी20 फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर सकते हैं। (पढ़ें पूरी खबर)
7) IPL 2024: हार की हैट्रिक के बाद Rajasthan Royals को लगा 440 वोल्ट का झटका, रातों-रात टीम छोड़ इंग्लैंड भागे Jos Buttler
राजस्थान रॉयल्स के बेहतरीन खिलाड़ी जोस बटलर अब आईपीएल 2024 के बचे हुए मुकाबलों में भाग नहीं लेंगे। दरअसल जून महीने में टी20 वर्ल्ड कप 2024 खेला जाना है और उससे पहले इंग्लैंड टीम को पाकिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज खेलनी है और इसी वजह से जब बटलर इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के बचे हुए मुकाबलों को मिस करेंगे। (पढ़ें पूरी खबर)
8) IPL 2024: GT के जबरा फैन टप्पू परमार ने की आशीष नेहरा और शुभमन गिल से मुलाकात, आप भी देखें वीडियो
इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में गुजरात टाइटंस का प्रदर्शन अभी तक इतना अच्छा नहीं रहा है। उन्होंने इस सीजन में अभी तक 12 मैच खेले हैं जिसमें से सिर्फ 5 में टीम ने जीत दर्ज की है जबकि 7 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। आईपीएल 2024 की अंक तालिका में गुजरात टाइटंस आठवें पायदान पर है। उन्हें अब अपना अगला मुकाबला आज यानी 13 मई को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलना है। (पढ़ें पूरी खबर)
9) Reports: टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद संन्यास लेंगे रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या को उप-कप्तान बनाने के पीछे ये हैं बड़ी वजह
आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2024 वेस्टइंडीज और अमेरिका की संयुक्त मेजबानी में 1 जून से खेला जाएगा। रोहित शर्मा (Rohit Sharma) आईसीसी टूर्नामेंट्स में एक बार फिर भारत की कप्तानी करने के लिए तैयार है। इस वक्त रोहित शर्मा से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जो आपको हैरान कर सकती है। दरअसल रोहित शर्मा अपने टी20 इंटरनेशनल करियर का आखिरी मैच टी20 वर्ल्ड कप के दौरान खेलेंगे। (पढ़ें पूरी खबर)
10) किसी छोटे बच्चे की तरह मैच के बाद, बार-बार अपने खास मेडल को निहारते रहे धोनी
राजस्थान बनाम चेन्नई के मैच में स्टेडियम में मौजूद सभी फैन्स का फोकस धोनी पर था, हर जगह माही के नाम की गूंज थी और फैन्स अलग-अलग पोस्टर लेकर पहुंचे थे। लेकिन इस बार ये फैन्स अपने प्यारे थाला की बल्लेबाजी नहीं देख पाए, वहीं मैच के बाद टीम ने धोनी का एक क्यूट वीडियो शेयर कर फैन्स का दिन बना दिया। (पढ़ें पूरी खबर)