अगर कोई नंबर चार पर बल्लेबाजी नहीं कर पाता है तो ये Virat Kohli की गलती नहीं हैं- आकाश चोपड़ा  - क्रिकट्रैकर हिंदी

अगर कोई नंबर चार पर बल्लेबाजी नहीं कर पाता है तो ये Virat Kohli की गलती नहीं हैं- आकाश चोपड़ा 

कोहली अब एशिया कप 2023 में खेलते हुए आएंगे नजर

Aakash Chopra and Virat Kohli (Image Credit- Twitter)
Aakash Chopra and Virat Kohli (Image Credit- Twitter)

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज और क्रिकेट कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि विराट कोहली (Virat Kohli) नंबर 4 पर बल्लेबाजी करने के लिए नहीं बने हैं। गौरतलब है कि हाल में ही टीम इंडिया के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री ने कहा था कि कोहली को एशिया कप 2023 के दौरान नंबर 4 पर खेलना चाहिए।

तो वहीं अब आकाश चोपड़ा के इस बयान को रवि शास्त्री के बयान की प्रतिक्रिया के रूप में माना जा रहा है। साथ ही चोपड़ा ने कहा है कि अगर कोई खिलाड़ी नंबर चार पर बल्लेबाजी नहीं कर पाता है तो यह कोहली की गलती नहीं हैं।

Virat Kohli को लेकर आकाश चोपड़ा ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर पर अपलोड एक वीडियो के माध्यम से कहा- आप बैटिंग ऑर्डर को क्यों बदलना चाहते हैं। इसमें कोई दोहराय नहीं है कि शुभमन गिल और ईशान किशन के लिए ओपनिंग सर्वश्रेष्ठ जगह है, लेकिन क्या सिर्फ इसलिए विराट कोहली बल्लेबाजी क्रम में नीचे खिसक सकते हैं? पर आप ये नहीं सोचते कि कोहली के लिए बेस्ट पोजिशन क्या है।

चोपड़ा ने आगे कहा- मैं समझता हूं कि जब आप टीम का बल्लेबाजी क्रम बनाते हैं, तो आप सोचते हैं कि टीम के लिए क्या सही है। मैं आश्वस्त हूं कि विराट कोहली की फॉर्म भारत के लिए महत्वपूर्ण है। अगर अन्य खिलाड़ी नंबर 4 पर नहीं खेल पाते तो इसमें विराट की गलती नहीं है।

ये भी पढ़ें- Asia Cup 2023 में रनों की बारिश करने वाले हैं श्रेयष अय्यर, प्रैक्टिस मैच में ठोके 199 रन

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?