IND vs AUS: बारिश ने मुकाबले में फिर डाली खलल, जाने ऑस्ट्रेलिया को अब कितने ओवर्स में पूरा करना होगा लक्ष्य - क्रिकट्रैकर हिंदी

IND vs AUS: बारिश ने मुकाबले में फिर डाली खलल, जाने ऑस्ट्रेलिया को अब कितने ओवर्स में पूरा करना होगा लक्ष्य

अगर अब यहां से मुकाबला फिर से शुरू होता है तो ऑस्ट्रेलिया को 40 ओवर में 354 रन बनाने होंगे जबकि 35 ओवर में उन्हें 328 रन बनाने की जरूरत है।

India vs Australia, 2nd ODI (Image Credit- Twitter)

इस समय भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच मोहाली में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में भारतीय टीम के बल्लेबाजों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहाड़ जैसा स्कोर बना दिया है। बता दें, ऑस्ट्रेलिया को इस मैच को जीतने के लिए 50 ओवर में 400 रनों की जरूरत थी लेकिन अब यह मुकाबला बारिश की वजह से कम ओवर्स का हो चुका है।

इस मैच में D/L नियम लागू हो चुका है और अब तमाम फैंस के दिमाग में यही बात चल रही है कि इस मैच में अब ऑस्ट्रेलिया को कितने ओवर में कितने रन बनाने की जरूरत होगी। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए इस मैच में 50 ओवर में 5 विकेट होकर 399 रन बनाए।

भारत की ओर से श्रेयस अय्यर में काफी अच्छी बल्लेबाजी की और 90 गेंदों में 11 चौके और 3 छक्कों की मदद से 105 रनों की जबरदस्त पारी खेली। उनके अलावा शुभमन गिल ने 97 गेंदों में 6 चौके और 4 छक्कों की मदद से 104 रन बनाए।

इन दोनों के अलावा कप्तान केएल राहुल ने 38 गेंदों में 3 चौके और 3 छक्कों की मदद से 52 रनों की बहुमूल्य पारी खेली। सूर्यकुमार यादव ने 37 गेंदों में 6 चौके और 6 छक्कों की मदद से 72 रनों की नाबाद विस्फोटक पारी खेली। इशान किशन ने 31 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया।

ऑस्ट्रेलिया का टारगेट DLS नियम के मुताबिक

अगर अब यहां से मुकाबला फिर से शुरू होता है तो ऑस्ट्रेलिया को 40 ओवर में 354 रन बनाने होंगे जबकि 35 ओवर में उन्हें 328 रन बनाने की जरूरत है। ऑस्ट्रेलिया ने बारिश के शुरू होने से पहले 9 ओवर में दो विकेट खोकर 56 रन बना लिए हैं। डेविड वार्नर 24 गेंदों में 5 चौकों की मदद से 26* रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं जबकि मार्नस लाबुशेन ने 21 गेंदों में 3 चौकों की मदद से 17* रन बना लिए हैं।

ऑस्ट्रेलिया की ओर से इस मैच में टीम के कप्तानी कर रहे स्टीव स्मिथ बिना खाता खोले पहली गेंद पर ही आउट हो गए थे। मैथ्यू शॉर्ट भी बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे और 9 रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए।

 

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?