क्विंटन डी कॉक का शतक, एडेन मार्करम का अर्धशतक और 6 कैच का छोड़ना कहीं पड़ ना जाए ऑस्ट्रेलिया को भारी - क्रिकट्रैकर हिंदी

क्विंटन डी कॉक का शतक, एडेन मार्करम का अर्धशतक और 6 कैच का छोड़ना कहीं पड़ ना जाए ऑस्ट्रेलिया को भारी

दक्षिण अफ्रीका की ओर से इनफॉर्म सलामी बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक ने 106 गेंदों में 8 चौके और 5 छक्कों की मदद से 109 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली।

AUS vs SA (Pic Source-Twitter)
AUS vs SA (Pic Source-Twitter)

इस समय वनडे वर्ल्ड कप 2023 का दसवां मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 311 रन बनाए।

बता दें, ऑस्ट्रेलिया ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। दक्षिण अफ्रीका की ओर से इनफॉर्म सलामी बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक ने 106 गेंदों में 8 चौके और 5 छक्कों की मदद से 109 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के किसी गेंदबाज को नहीं छोड़ा और सभी पर कड़ा प्रहार किया। यही नहीं क्विंटन डी कॉक ने कप्तान टेम्बा बावुमा के साथ पहले विकेट के लिए 108 रनों की साझेदारी भी की। टेम्बा बावुमा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 55 गेंद में दो चौकों की मदद से 35 रन बनाए।

दक्षिण अफ्रीका की ओर से एडेन मार्करम ने 44 गेंदों में 7 चौके और एक छक्के की मदद से 55 रनों की जबरदस्त पारी खेली। उनके अलावा रस्सी वेन डर डूसेन ने 26 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया। हेनरिक क्लासेन ने 27 गेंदों में 3 चौकों की मदद से 29 रन बनाए।

ऑस्ट्रेलिया को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच जीतने के लिए 50 ओवर में 312 रन बनाने होंगे

दक्षिण अफ्रीका की ओर से डेविड मिलर ने भी 17 रनों की पारी खेली जबकि मार्को जानसेन ने 22 गेंदों में 3 चौके और 1 छक्के की मदद से 26 रन बनाए।

ऑस्ट्रेलिया की ओर से ग्लेन मैक्सवेल और मिचेल स्टार्क ने दो-दो विकेट झटके जबकि जोश हेजलवुड, पैट कमिंस और एडम ज़म्पा ने 1-1 विकेट लिया। ऑस्ट्रेलिया को अगर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच जीतना है तो उन्हें 50 ओवर में 312 रन बनाने होंगे।

बता दें, आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 के अपने पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को भारत के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था जबकि दक्षिण अफ्रीका ने श्रीलंका के खिलाफ जीत दर्ज की थी। अब देखना यह है कि ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाजों के खिलाफ कैसी बल्लेबाजी करते हैं?

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?