आखिरकार इंग्लैंड को मिल ही गई सफलता, आदिल रशीद ने झटका महत्वपूर्ण विकेट
रस्सी वैन डेर डूसन ने इस मैच में 61 गेंदों में 8 चौकों की मदद से 60 रनों की बहुमूल्य पारी खेली।
अद्यतन - अक्टूबर 21, 2023 3:54 अपराह्न

इस समय इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का 20वां मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में इंग्लैंड ने काफी अच्छी शुरुआत की थी और दक्षिण अफ्रीका की परी की दूसरी ही गेंद पर क्विंटन डी कॉक को आउट कर दिया था।
हालांकि इसके बाद रीजा हेंड्रिक्स और रस्सी वैन डेर डूसन ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की और दूसरे विकेट के लिए 121 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की। बता दें, रस्सी वैन डेर डूसन ने इस मैच में 61 गेंदों में 8 चौकों की मदद से 60 रनों की बहुमूल्य पारी खेली।
इन दोनों ने इंग्लैंड के किसी भी गेंदबाज को नहीं छोड़ा और सभी पर पड़ा प्रहार किया। शुरुआत में ऐसा लग रहा था कि इंग्लैंड ने इस मैच में पकड़ बनाई हुई है लेकिन इन दोनों की साझेदारी के बाद ऐसा कहा जा सकता है कि इस समय दक्षिण अफ्रीका मैच में आगे है।
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ इंग्लैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया
क्विंटन डी कॉक ने आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 की अपनी शुरुआत काफी धमाकेदार तरीके से की थी। उन्होंने इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट के अपने पहले दो मैच में दो शतक जड़े थे। हालांकि ना तो वो नीदरलैंड के खिलाफ बड़ी पारी खेल पाए और ना ही वो इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे हैं इस मैच में अच्छी बल्लेबाजी कर पाए।
दक्षिण अफ्रीका ने अभी तक इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में कुल तीन मैच खेले हैं जिसमें से उन्होंने दो में जीत दर्ज की है जबकि एक में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। वो इस समय अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है। वहीं इंग्लैंड की बात की जाए तो उनको अपने पहले मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी जिसके बाद उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ जबर्दस्त वापसी करते हुए मैच अपने नाम किया।
हालांकि अपने पिछले मैच में इंग्लैंड को अफगानिस्तान के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। दोनों ही टीमों के लिए इस मैच को जीतना बेहद जरूरी है। अब देखना यह है कि कौन सी टीम इस मैच को अपने नाम करती है?