ICC Cricket World Cup 2023: वर्ल्ड कप फाइनल मैच के लिए अहमदाबाद पहुंची Team India, देखें वीडियो
वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल मैच 19 नवंबर को अहमदाबाद में खेला जाएगा।
अद्यतन - Nov 16, 2023 10:22 pm

जारी आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल मैच 19 नवंबर, रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। बता दें कि इस मैच के लिए टीम इंडिया अहमदाबाद पहुंच चुकी है।
साथ ही बता दें कि भारतीय टीम के होटल पहुंचने की वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें टीम इंडिया के खिलाड़ी टीम बस में होटल पहुंचते हुए नजर आ रहे हैं। गौरतलब है कि इससे पहले टीम इंडिया ने मुंबई में सेमीफाइनल-1 मुकाबले में न्यूजीलैंड को 70 रनों से करारी शिकस्त देकर, फाइनल में जगह बनाई थी।
देखें टीम इंडिया के अहमदाबाद पहुंचने की वीडियो
Team India has arrived in Ahmedabad to win the World Cup 2023 💙
Crazy welcome outside Team Hotel.#CWC23 #TeamIndia #SAvAUS pic.twitter.com/eQRsrUXjtK
— Ishan Joshi (@ishanjoshii) November 16, 2023
खिताबी जंग के लिए इस टीम से भिड़ेगी भारतीय टीम
बता दें कि भारत का वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया से सामना होगा। गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया ने आज 16 अक्टूबर, गुरूवार को कोलकाता में हुए दूसरे सेमीफाइनल मैच में साउथ अफ्रीका को 3 विकेट से हराकर, रिकाॅर्ड 8वीं बार फाइनल में जगह बना ली है।
ये भी पढ़ें- बेशुमार शौहरत हासिल करने के बाद भी जमीन से जुड़े हैं MS Dhoni, उत्तराखंड के Lwali गांव से सामने आया वायरल वीडियो