दिसंबर 16- Evening न्यूज हेडलाइंस: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
तो पेश हैं आज शाम तक की सभी ताजा क्रिकेट खबरें
अद्यतन - Dec 16, 2023 3:42 pm

1. Team India को लगा बड़ा झटका, 2 प्रमुख गेंदबाज वनडे और टेस्ट सीरीज से हटे पीछे
इस समय Team India साउथ अफ्रीका के दौरे पर है, जहां टी20 सीरीज के बाद दोनों टीमों के बीच वनडे और टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। वहीं इन दो अहम सीरीज से पहले टीम इंडिया को एक बड़ा झटका लगा है, जिसकी अपडेट खुद BCCI ने सोशल मीडिया पर दे दिया है। वहीं इस झटके की आशंका पहले से लगाई जा रही थी और फैन्स ने भी पहले ही अंदाजा लगा लिया था। (पढ़ें पूरी खबर)
2. IPL 2024: हार्दिक पांड्या के कप्तान बनते ही मुंबई इंडियंस (MI) ने खोया लाखों फैंस का भरोसा
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की सबसे सफल फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस (MI) का रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को कप्तानी से हटाने का फैसला उन पर भारी पड़ सकता है, क्योंकि फैंस पांच बार की चैंपियन टीम के खिलाफ हो गए हैं। (पढ़ें पूरी खबर)
3. बीच सीरीज में राहुल द्रविड़ ने छोड़ा टीम इंडिया का साथ, एक भी इंटरनेशनल मैच नहीं खेलने वाले इस खिलाड़ी को बनाया गया कोच
क्षिण अफ्रीका के खिलाफ आगामी तीन मैचों की वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। कुछ रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया है कि राहुल द्रविड़ का नियमित कोचिंग स्टाफ आगामी वनडे सीरीज में मौजूद नहीं रहेगा। ऑल फॉर्मेट सीरीज के लिए 75 से अधिक खिलाड़ियों के दक्षिण अफ्रीका में मौजूद होने के कारण, टीमों में कई फेरबदल हुए हैं, और कोचिंग स्टाफ में भी फेरबदल किया गया है। (पढ़ें पूरी खबर)
4. AUS vs PAK: वसीम अकरम ने साझा की मजेदार स्टोरी, बताया मुझसे सुरक्षाकर्मियों ने दो बार ID कार्ड मांगा और…
इस समय ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच तीन मुकाबलों की टेस्ट सीरीज का पहला टेस्ट पर्थ में खेला जा रहा है। इस टेस्ट मैच में अभी तक मेजबान ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है और पाकिस्तान के ऊपर दबाव बनाया हुआ है। हालांकि, इस टेस्ट मैच के दौरान पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज वसीम अकरम को सुरक्षाकर्मियों ने स्टेडियम के अंदर जाने से रोका और उनसे उनका आईडी कार्ड दो बार मांगा। इस बात का खुलासा खुद वसीम अकरम ने किया। (पढ़ें पूरी खबर)
5. IND-W vs ENG-W: एकमात्र टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने इंग्लैंड पर दर्ज की 347 रनों से बड़ी जीत
भारतीय महिला क्रिकेट टीम और इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम के बीच मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में जारी एकमात्र टेस्ट मैच आज 16 दिसंबर को खत्म हो गया है। बता दें कि इस मैच में भारतीय टीम ने इंग्लैंड को 347 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया है। तो वहीं इस मैच में भारतीय टीम को जीत दिलाने में ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। (पढ़ें पूरी खबर)
6. हार्दिक के कप्तान बनने से खुश नहीं हैं सूर्यकुमार यादव, MI टीम के खिलाफ पोस्ट की इंस्टा स्टोरी
ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या एक बार फिर से खबरों में आ गए हैं, जिसका कारण है उनको मिली IPL में मुंबई टीम की कप्तानी। गुजरात टीम से MI टीम में पहुंचे इस खिलाड़ी को कप्तानी देने का ऐलान अचानक से हुआ था, जिसके बाद से फैन्स और खुद मुंबई टीम के कुछ खिलाड़ी खुश नहीं हैं। जिसका नजारा एक प्रमुख खिलाड़ी की इंस्टा स्टोरी पर देखने को मिला है आज। (पढ़ें पूरी खबर)
7. मुंबई इंडियंस की कप्तानी से हटाए जाने के बाद नजर आए रोहित शर्मा, दिखे काफी ज्यादा उदास
IPL की सबसे सफल टीमों में से एक मुंबई इंडियंस ने बड़ा फैसला लिया है, जहां इस टीम ने रोहित शर्मा को अचानक कप्तानी से हटा दिया है। जिसके बाद हार्दिक पांड्या इस टीम के नए कप्तान बने हैं, इस बीच हिटमैन का अब एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और फैन्स भी इस वीडियो को शेयर कर रहे हैं। (पढ़ें पूरी खबर)
8. IPL 2024: किसी ने जलाई जर्सी, तो किसी ने कैप, रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाए जाने के बाद चरम पर है फैंस का गुस्सा
कल (15 दिसंबर) शाम को IPL 2024 से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई। इस खबर को सुनने के बाद भारतीय क्रिकेट के फैंस और खासकर मुंबई इंडियंस के फैंस काफी निराश हो गए। दरअसल मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी ने आगामी सीजन के लिए रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाकर मुंबई इंडियंस को अगला कप्तान नियुक्त किया है। इस खबर को पढ़ने के बाद फैंस सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। (पढ़ें पूरी खबर)
9. IND W vs ENG W: महिला टेस्ट में रन के मामले में सबसे बड़ी जीत, दीप्ति शर्मा के रिकॉर्ड और बाकी आंकड़ों के बारे में जाने यहां
भारतीय महिला टीम ने इंग्लैंड को एकमात्र टेस्ट मुकाबले में 347 रनों से हराया। इस मुकाबले में भारतीय टीम की ओर से दीप्ति शर्मा ने काफी अच्छा ऑलराउंड प्रदर्शन किया और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। दीप्ति शर्मा के अलावा बाकी खिलाड़ियों ने भी जबरदस्त प्रदर्शन किया। (पढ़ें पूरी खबर)