धाकड़ बल्लेबाज रिंकू सिंह का हुआ एक और सपना पूरा, अफ्रीका से लेकर लौटेंगे ODI CAP भी - क्रिकट्रैकर हिंदी

धाकड़ बल्लेबाज रिंकू सिंह का हुआ एक और सपना पूरा, अफ्रीका से लेकर लौटेंगे ODI CAP भी

आज खेला जा रहा है साउथ अफ्रीका और टीम इंडिया के बीच दूसरा वनडे।

Rinku Singh (Image Credit- instagram)
Rinku Singh (Image Credit- instagram)

ये साल रिंकू सिंह के लिए शानदार रहा है, जहां हर दिन के साथ इस खिलाड़ी के हर सपने पूरे हो रहे हैं। वहीं टीम इंडिया के साथ पहली बार साउथ अफ्रीका गए रिंकू का एक और सपना पूरा हुआ है। ऐसे में ये धाकड़ बल्लेबाज इस दौरे को अपनी वाइफ में हमेशा याद रखेगा और अब रिंकू की कुछ तस्वीरें काफी वायरल हो रही है।

पूरे साल देखने को मिला रिंकू सिंह का जलवा

जी हां, साल 2023 रिंकू के नाम रहा है, जिसका आगाज IPL 2023 से हुआ था। जहां IPL 2023 के दौरान एक मैच में रिंकू ने गुजरात के खिलाफ 5 गेंदों पर 5 छक्के लगाए थे, जिसके बाद पूरे सीजन उन्होंने खूब रन बनाए। उसके बाद उनकी टीम इंडिया में एंट्री हुई, जहां उन्होंने आयरलैंड के खिलाफ अपना टी20 डेब्यू किया और फिर एशियन गेम्स में भी टीम का हिस्सा रहे। हाल ही में अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुई टी20 सीरीज में भी रिंकू का दमदार तरीके से राज रहा। साथ ही IPL 2024 के लिए KKR टीम ने इस खिलाड़ी पर भरोसा दिखाया है और उन्हें फिर से रिटेन कर लिया है।

रिंकू सिंह का करियर रफ्तार से आगे बढ़ रहा है अब

*आज खेला जा रहा है साउथ अफ्रीका और टीम इंडिया के बीच दूसरा वनडे।
*इस वनडे मैच में श्रेयस अय्यर की जगह रिंकू सिंह को मिला है अंतिम 11 में मौका।
*इस मैच के साथ हो रहा है रिंकू का वनडे डेब्यू, कुलदीप यादव ने दी डेब्यू कैप।
*दूसरे मैच में साउथ अफ्रीका ने टॉस किया अपने नाम,कर रही है पहले गेंदबाजी।

कुलदीप यादव से मिली है रिंकू सिंह को वनडे डेब्यू कैप

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

आज के मैच के लिए दोनों टीमों की अंतिम 11

टीम इंडिया

केएल राहुल (कप्तान), रुतुराज गायकवाड़, साई सुदर्शन, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, अवेश खान, कुलदीप यादव. मुकेश कुमार।

साउथ अफ्रीका

टोनी डी ज़ोरज़ी, रीज़ा हेंड्रिक्स, रासी वैन डेर डुसेन, एडेन मार्करम (कप्तान),  हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, वियान मुल्डर, केशव महाराज
नंद्रे बर्गर, लिजाड विलियम्स, ब्यूरन हेंड्रिक्स।

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?