IND W vs AUS W: स्नेह राणा की दमदार फील्डिंग की बदौलत एलिसा हीली पहले वनडे में बिना खाता खोले ही वापस लौटी पवेलियन - क्रिकट्रैकर हिंदी

IND W vs AUS W: स्नेह राणा की दमदार फील्डिंग की बदौलत एलिसा हीली पहले वनडे में बिना खाता खोले ही वापस लौटी पवेलियन

इस मैच में भारतीय महिला टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में आठ विकेट खोकर 282 रन बनाए।

Sneh Rana (Pic Source-Twitter)
Sneh Rana (Pic Source-Twitter)

इस समय भारतीय महिला टीम और ऑस्ट्रेलिया टीम के बीच पहला वनडे मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय महिला टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में आठ विकेट खोकर 282 रन बनाए।

इस मैच में भारतीय टीम की बेहतरीन ऑलराउंडर स्नेह राणा ने ऑस्ट्रेलिया की पारी के पहले ही ओवर में एलिसा हीली का शानदार कैच पकड़ा और उन्हें वापस पवेलियन की राह दिखाई। स्नेह राणा ने यह कैच रेणुका सिंह ठाकुर की गेंद पर पकड़ा। एलिसा हीली ने पहले वनडे में Phoebe Litchfield के साथ ओपनिंग की।

रेणुका सिंह ठाकुर ने भारतीय महिला टीम की ओर से ऑस्ट्रेलिया पारी का पहला ओवर फेंका। इस ओवर की तीसरी गेंद पर एलिसा हीली ने कड़ा प्रहार करना चाहा लेकिन गेंद उनके बल्ले से लगकर सीधा Short Third की ओर गई। स्नेह राणा यही खड़ी हुई थी और उन्होंने डाइव लगाकर भारतीय टीम को पहली सफलता दी।

यह रही वीडियो:

बता दें, भारतीय टीम की ओर से इस मैच में यास्तिका भाटिया ने 64 गेंदों में 7 चौकों की मदद से 49 रन बनाए जबकि पूजा वस्त्राकर ने 46 गेंदों में 7 चौके और 2 छक्कों की मदद से 62* रनों की बहुमूल्य पारी खेली। भारतीय महिला टीम की ओर से जेमिमा रोड्रिग्स ने 77 गेंदों में 7 चौकों की मदद से 82 रन बनाए। रिचा घोष ने 21 रनों का योगदान दिया जबकि दीप्ति शर्मा ने भी 21 रन बनाए।

ऑस्ट्रेलिया महिला टीम की ओर से जॉर्ज वेयरहेम और Ash Gardner ने 2-2 विकेट हासिल किए। फिलहाल पहला विकेट गिरने के बावजूद ऑस्ट्रेलिया महिला टीम काफी अच्छी स्थिति में है। इससे पहले इन दोनों टीमों के बीच एकमात्र टेस्ट मैच खेला गया था जिसको मेजबान भारत ने अपने नाम किया। फिलहाल भारतीय टीम को अगर यह मैच जीतना है तो उन्हें ऑस्ट्रेलिया के विकेट लगातार लेने होंगे। इन दोनों टीमों के बीच है तीन मैच की वनडे सीरीज खेली जा रही है।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?