Ranji Trophy 2024: राजस्थान रॉयल्स के लाडले रियान पराग एक बार छोटी टीम के खिलाफ शतक लगाकर बने हीरो - क्रिकट्रैकर हिंदी

Ranji Trophy 2024: राजस्थान रॉयल्स के लाडले रियान पराग एक बार छोटी टीम के खिलाफ शतक लगाकर बने हीरो

रियान पराग ने दूसरी पारी के दौरान 87 गेंदों में 155 रन बनाए।

Riyan Parag (Pic Source-Twitter)
Riyan Parag (Pic Source-Twitter)

इस समय रणजी ट्रॉफी का 2024 संस्करण खेला जा रहा है। कुल 40 टीमों के बीच यह शानदार टूर्नामेंट खेला जा रहा है। रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में छत्तीसगढ़ और असम के बीच मैच खेला गया था। इस मैच में असम की ओर से टीम के कप्तान रियान पराग ने जबर्दस्त बल्लेबाजी की।

रियान पराग ने दूसरी पारी के दौरान 87 गेंदों में 155 रन बनाए और अपनी टीम को मजबूत स्थिति पर लाकर खड़ा कर दिया। असम की शुरुआत दूसरी पारी में इतनी अच्छी नहीं रही थी लेकिन खेल के तीसरे दिन रियान पराग ने अपनी टीम के लिए काफी अच्छी पारी खेली।

असम के दो विकेट 78 रन पर ही गिर गए थे। तीसरा विकेट टीम का Sumit Ghadigaonkar के रूप में गिरा। इसके बाद पराग ने एक छोर को काफी अच्छी तरह से संभाला और कड़ा प्रहार करना शुरू कर दिया। पराग ने अपना अर्धशतक काफी जल्द पूरा किया और तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक उन्होंने 82* रन बना लिए। खेल के चौथे दिन उन्होंने यही से अपनी पारी को आगे शुरू किया और 155 रन बनाए और छत्तीसगढ़ को लक्ष्य दिया। उन्होंने अपनी इस पारी के दौरान 11 चौके और 12 छक्के जड़े।

बता दें, रियान पराग ने अपना शतक मात्र 56 गेंदों में ही पूरा किया। यह रणजी ट्रॉफी का अभी तक का दूसरा सबसे तेज शतक है। इस लिस्ट में पहले नंबर पर ऋषभ पंत है। उन्होंने 2016-17 सीजन में झारखंड के खिलाफ 48 गेंद में यह उपलब्धि हासिल की थी।

छत्तीसगढ़ ने इस मैच को 10 विकेट से अपने नाम किया

जहां एक तरफ असम के लगातार विकेट गिर रहे थे वहीं रियान पराग दूसरी तरफ से आक्रामक क्रिकेट खेल रहे थे। असम ने छत्तीसगढ़ को इस मैच को जीतने के लिए 87 रनों का लक्ष्य दिया। छत्तीसगढ़ के ओपनर ऋषभ तिवारी और KD Eknath ने जबरदस्त बल्लेबाजी की और महत्वपूर्ण साझेदारी की।

इन दोनों खिलाड़ियों की साझेदारी की वजह से छत्तीसगढ़ ने इस मैच में जीत हासिल की। भले ही रियान पराग की इस पारी की वजह से असम मैच न जीत पाया हो लेकिन तमाम लोगों ने इस ऑलराउंडर की काफी तारीफ की है।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?