फरवरी 02- Evening न्यूज हेडलाइंस: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
इस खबर में उन घटनाओं का संक्षिप्त विवरण दिया गया है, जिन्होंने आज क्रिकेट जगत में सुर्खियां बटोरीं।
अद्यतन - फरवरी 2, 2024 4:06 अपराह्न

1) IND vs ENG 2024: रोहित शर्मा ने बताया दूसरे टेस्ट में क्यों नहीं खेल रहे हैं मोहम्मद सिराज, रवींद्र जडेजा और केएल राहुल
England’s tour of India 2024, IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच आज 2 फरवरी से विशाखापत्तनम के डॉ. वाई.एस. राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है, और साथ ही रजत पाटीदार के डेब्यू की भी पुष्टि की। (पढ़ें पूरी खबर)
2) इंटरनेशनल क्रिकेट में तबाही मचाने आ रहा है ये 20 साल का क्रिकेटर, No Look सिक्स लगाने में है एक्सपर्ट
दक्षिण अफ्रीका में इन दिनों SA20 का रोमांच चरम पर है। उसमें आईपीएल फ्रेंचाइजियों की टीमें भी हैं। ऐसे में टूर्नामेंट का 26वां मुकाबला एमआई केप टाउन और प्रिटोरिया कैपिटल्स के बीच खेला गया। यह एक हाई स्कोरिंग मैच रहा जिसमें अंत में जीत एमआई केप टाउन की हुई। एमआई केपटाउन की टीम 34 रन से यह मैच अपने नाम करने में सफल रही। (पढ़ें पूरी खबर)
3) IND vs ENG: शुभमन गिल को अपनी डिफेन्स के बारे में कुछ करने की जरूरत है- संजय मांजरेकर
साल 2024 में शुभमन गिल की शुरुआत खराब रही। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में वह अच्छे लय में नहीं दिखे और इंग्लैंड के खिलाफ पहले मैच में युवा खिलाड़ी एक बार फिर अपनी क्षमता को सही ठहराने में नाकाम रहे। इसी बीच पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने बताया कि 24 वर्षीय खिलाड़ी को अपने डिफेन्स पर काम करने की जरूरत है। (पढ़ें पूरी खबर)
4) मैंने माही भाई के साथ उन चीजों पर चर्चा की जो मैं किसी और के साथ करना पसंद नहीं करूंगा- ऋषभ पंत
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत दिसंबर 2022 में भयंकर कार दुर्घटना का शिकार हो गए थे। इसके बाद से वह क्रिकेट के मैदान से दूर हैं, लेकिन फैंस को उम्मीद है कि, अब जल्दी ही मैदान पर उनकी वापसी हो सकती है। कयास लगाया जा रहा है कि वह आईपीएल 2024 में खेल सकते हैं। बहरहाल पंत ने उस कार हादसे और अपने जीवन से जुड़ी कई अन्य बातों के बारे में बताया। (पढ़ें पूरी खबर)
5) T20 WC 2024: आईसीसी ने की शेड्यूल में बदलाव की घोषणा, अब इस समय शुरू होंगे भारत के मैच
ICC Mens T20 World Cup 2024: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने आगामी टी20 वर्ल्ड कप के मैचों में होने वाले बदलावों के बारे में जानकारी दी है। बता दें कि क्रिकेट फैंस को इस बात का पता 1 फरवरी, गुरूवार को टूर्नामेंट की टिकट्स लाइव होने के बाद लगा। गौरतलब है कि इस बार मल्टीनेशनल टूर्नामेंट का 9वां सीजन 1 जून 2024 से शुरू होने जा रहा है। (पढ़ें पूरी खबर)
6) Ranji Trophy 2024: दिल्ली की टीम में हुई अनुभवी तेज गेंदबाजी की वापसी, भारत के लिए खेल चुका है 100 टेस्ट
भारत के अनुभवी क्रिकेटर इशांत शर्मा मौजूदा रणजी ट्रॉफी में बड़ौदा के खिलाफ दिल्ली के आगामी मुकाबले में शामिल होने के लिए तैयार हैं। भारतीय टीम में अपनी वापसी को ध्यान में रखते हुए, ईशांत रेड बॉल क्रिकेट पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं और पुडुचेरी के खिलाफ दिल्ली के लिए खेले हैं। हालांकि, वह मौके का फायदा नहीं उठा सके और मेहमान टीम नौ विकेट से जीत गई। (पढ़ें पूरी खबर)
7) इंग्लिश टीम का हर प्लान हुआ फेल, Yashasvi Jaiswal ने कर दिया 22 गज पर फिर से ‘बड़ा’ खेल
Yashasvi Jaiswal ने बेहद कम समय में टेस्ट टीम में पक्की जगह की है, साथ ही अब ये खिलाड़ी हर मैच में खुद को साबित कर रहा है। इंग्लैंड के खिलाफ पहले मैच में यशस्वी के बल्ले से रन निकले थे, लेकिन वो सिर्फ एक छोटा सा ट्रेलर था। असली पिक्चर तो Vizag में देखने को मिली है और युवा बल्लेबाज ने 22 गज पर खेल कर दिया है। (पढ़ें पूरी खबर)
8) आम आदमी की तरह ही रहते हैं धोनी, सगाई कार्यक्रम में कपल की मदद करते नजर आए माही
सभी फैन्स को IPL 2024 का इंतजार है, जिसका कारण है धोनी का फिर से मैदान पर दिखना। जहां एक बार फिर से माही आपको CSK टीम की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे, साथ ही वो लीग की तैयारी भी शुरू कर चुके हैं। इस बीच थाला का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उनकी सादगी देख फैन्स काफी खुश हैं साथ ही ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। (पढ़ें पूरी खबर)
9) ‘चोटिल’ केएल राहुल ने जीता सभी का दिल, परेशानी के बीच फैन का बना दिया दिन
टीम इंडिया इस समय इंग्लैंड के खिलाफ दूसरा टेस्ट मैच खेल रही है, जहां इस टेस्ट मैच का केएल राहुल, जडेजा और सिराज हिस्सा नहीं हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जो टीम इंडिया के बल्लेबाज राहुल से जुड़ा है और एक बार फिर से इस खिलाड़ी ने मैदान के बाहर फैन्स का दिल जीत लिया है। (पढ़ें पूरी खबर)