IND vs ENG: तीन मुख्य कारण आखिर क्यों तीसरे टेस्ट में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ सकता है
भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरे टेस्ट मैच की शुरुआत 15 फरवरी से हो रही है।
अद्यतन - Feb 14, 2024 1:02 pm

भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरे टेस्ट मैच की शुरुआत 15 फरवरी से हो रही है। तमाम लोग इस शानदार मैच का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बता दें, अभी तक दोनों टीमों के बीच पांच मैच की टेस्ट सीरीज में दो मैच खेले जा चुके हैं और यह सीरीज 1-1 की बराबरी पर है।
तीसरे टेस्ट को दोनों ही टीमें अपने नाम जरुर करना चाहेगी। आज हम आपको बताते हैं तीन मुख्य कारण के बारे में कि आखिर कैसे भारतीय टीम तीसरा टेस्ट में हार का सामना कर सकती है।
1- विराट कोहली की अनुपलब्धता

बता दें, विराट कोहली को पहले इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही टेस्ट सीरीज में शामिल किया गया था लेकिन व्यक्तिगत कारण की वजह से अनुभवी बल्लेबाज इस टेस्ट सीरीज में नहीं खेल रहे हैं। विराट कोहली की अनुपलब्धता में शुभमन गिल ने अभी तक ठीक-ठाक प्रदर्शन किया है।
दूसरे टेस्ट की चौथी पारी में युवा बल्लेबाज ने इंग्लैंड के खिलाफ महत्वपूर्ण शतक जड़ा था। उनके इसी शतक की वजह से भारतीय टीम ने दूसरे टेस्ट में जीत दर्ज की थी। हालांकि भारतीय टीम को अभी तक टेस्ट सीरीज में विराट कोहली की कमी जरूर खली है।
बचे हुए तीन टेस्ट के लिए विराट कोहली को भारतीय टीम में शामिल नहीं किया गया है। अगर शुभमन गिल राजकोट में होने वाले तीसरे टेस्ट में बड़ी पारी नहीं खेलते हैं तो भारतीय टीम को इस मैच में हार का सामना करना पड़ सकता है।