मार्च 08 Evening न्यूज हेडलाइंस: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
इस खबर में उन घटनाओं का संक्षिप्त विवरण दिया गया है, जिन्होंने आज क्रिकेट जगत में सुर्खियां बटोरीं।
अद्यतन - Mar 8, 2024 4:27 pm

1) WPL 2024: चोटिल होने की वजह से बचे हुए टूर्नामेंट से बाहर हुई हरलीन देओल
महिला प्रीमियर लीग 2024 में अभी तक कई बेहतरीन मैच खेले जा चुके हैं। हालांकि अभी भी कुछ महत्वपूर्ण मुकाबले खेले जाने हैं। गुजरात जायंट्स को इस शानदार टूर्नामेंट के बीच में ही तगड़ा झटका लगा है। अनुभवी बल्लेबाज हरलीन देओल चोटिल होने की वजह से बचे हुए टूर्नामेंट से बाहर हो गई है। (पढ़ें पूरी खबर)
2) PCB में अजहर अली को प्रमुख पद, पूर्व टीम मैनेजर रेहान उल हक की भी होगी वापसी
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) आने वाले दिनों में एक बड़ा फैसला ले सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक टीम के पूर्व कप्तान और टेस्ट दिग्गज अजहर अली (Azhar Ali) को एक महत्वपूर्ण पद दिया जा सकता है। जियो न्यूज के अनुसार, उन्हें राष्ट्रीय चयन समिति या हाई परफॉर्मेंस सेंटर की जिम्मेदारी दिए जाने की उम्मीद है। (पढ़ें पूरी खबर)
3) BJP की ओर से पश्चिम बंगाल से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं क्रिकेटर मोहम्मद शमी: रिपोर्ट्स
भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) आगामी लोकसभा चुनाव में, भारतीय जनता पार्टी (BJP) की ओर से पश्चिम बंगाल से चुनाव लड़ते हुए नजर आ सकते हैं। बता दें कि आगामी चुनाव के लिए बीजेपी ने क्रिकेटर से संपर्क साधा है, लेकिन अभी उन्होंने कोई भी फैसला नहीं लिया है। (पढ़ें पूरी खबर)
4) IND vs ENG: धर्मशाला में गरजा रोहित शर्मा का बल्ला, जेम्स एंडरसन से लेकर शोएब बशीर तक सभी की लगाई जमकर क्लास
इस समय भारत और इंग्लैंड के बीच धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पांचवा और अंतिम टेस्ट खेला जा रहा है। पांचवे टेस्ट की भारत की पहली पारी में कप्तान रोहित शर्मा ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की और अपनी टीम के लिए शानदार शतक जड़ा। उन्होंने इस मैच में इंग्लैंड के किसी भी गेंदबाज को नहीं छोड़ा और सभी के खिलाफ कड़ा प्रहार किया। (पढ़ें पूरी खबर)
5) IND vs ENG: “कमबैक हो तो ऐसा”- शुभमन गिल ने जड़ा एक और शतक तो फैंस ने दिए ऐसे रिएक्शन
धर्मशाला के HPCA स्टेडियम में टीम इंडिया इस वक्त इंग्लैंड के खिलाफ पांचवां टेस्ट मैच खेल रही है। मुकाबले में इस वक्त दूसरे दिन का खेल जारी है। दूसरे दिन का पहला सत्र पूरी तरह से टीम इंडिया के नाम रहा। इस सेशन में भारत के कप्तान रोहित शर्मा और नंबर तीन के बल्लेबाज शुभमन गिल ने शानदार बल्लेबाजी की और अपना-अपना शतक पूरा किया। (पढ़ें पूरी खबर)
6) IPL 2024: मुझे लगता है कि आप एमएस धोनी को आने वाले लंबे समय तक मैदान पर देखेंगे- जहीर खान
टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान का मानना है कि, एमएस धोनी कुछ और सालों तक चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए खेलना जारी रखेंगे। धोनी ने पिछले साल सीएसके को पांचवां आईपीएल खिताब दिलाया था और इसी के साथ CSK इस लीग की सबसे सफल फ्रेंचाइज बन गई। बतौर कप्तान धोनी भी इस सीजन इसी प्रदर्शन को दोहराना चाहेंगे। (पढ़ें पूरी खबर)
7) नितिन मेनन का फैब 4 और उनके 100वें टेस्ट मैच के साथ का खास कनेक्शन
आईसीसी एलीट पैनल के शानदार अंपायर नितिन मेनन इस समय क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में खेले जा रहे न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरे टेस्ट में फील्ड अंपायर की भूमिका निभा रहे हैं। बता दें, यह न्यूजीलैंड के शानदार खिलाड़ी केन विलियमसन और Tim Southee का 100वां अंतरराष्ट्रीय टेस्ट मुकाबला है। (पढ़ें पूरी खबर)
8) ‘न्यूजीलैंड के पथप्रदर्शक रहे हैं’ केन विलियमसन और टिम साउदी के 100वें टेस्ट मैच पर सचिन तेंदुलकर
न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच हेगली ओवल, क्राइस्टचर्च में खेला जा रहा दूसरा मैच, कीवी टीम के दो खिलाड़ियों के लिए बहुत ही ज्यादा खास रहा है। बता दें कि यह मैच दिग्गज बल्लेबाज केन विलियमसन (Kane Williamson) और तेज गेंदबाज टिम साउदी (Tim Southee) का 100वां टेस्ट मैच साबित हुआ है। (पढ़ें पूरी खबर)
9) VIDEO: 251 दिनों के बाद इंटरनेशल क्रिकेट में गेंदबाजी करने आए थे बेन स्टोक्स, पहली ही गेंद पर उड़ा दिया हिटमैन का डंडा
IND vs ENG 5th Test: भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मैच 7 मार्च से धर्मशाला में खेला जा रहा है। बता दें कि इस मैच में भारतीय ने शानदार गेंदबाजी करते हुए इंग्लैंड की पहली पारी को सिर्फ 218 रनों पर समेट दिया है। तो वहीं इंग्लैंड को जल्दी समेटने के बाद भारतीय टीम ने आज खेल के दूसरे दिन 135 रनों से आगे खेलना शुरू किया। (पढ़ें पूरी खबर)
10) IPL 2024: मैथ्यू वेड ने गुजरात टाइटंस को दिया धोखा, आगामी सीजन में…
ऑस्ट्रेलिया के बेहतरीन विकेटकीपर बल्लेबाज मैथ्यू वेड इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के पहले दो मैच को मिस करेंगे। दरअसल मार्च 21 से 25 तक शेफ़ील्ड शील्ड का फाइनल खेला जाएगा और मैथ्यू वेड इस महत्वपूर्ण मैच में तस्मानिया की ओर से खेलते हुए नजर आएंगे। बता दें, इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का अपना पहला मुकाबला गुजरात टाइटंस 24 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलेगा। (पढ़ें पूरी खबर)