अप्रैल 6- Morning न्यूज हेडलाइंस: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें IPL 2024 से
इस खबर में उन घटनाओं का संक्षिप्त विवरण दिया गया है, जिन्होंने आज IPL में सुर्खियां बटोरीं।
अद्यतन - अप्रैल 6, 2024 8:39 पूर्वाह्न

1) IPL 2024, SRH vs CSK: Shot of the Day: शिवम दुबे ने अपनी पावरहिटिंग से मैदान में मचाया बवाल
आईपीएल 2024 के 18वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इस सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स की यह लगातार दूसरी हार है। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों ही डिपॉर्टमेंट CSK कमजोर नजर आई। अगले मैच में टीम को शानदार वापसी करनी होगी। (पढ़ें पूरी खबर)
2) IPL 2024: राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में SRH ने शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन कर CSK को दी जबरदस्त मात
इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के 18वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स को छह विकेट से हराया। इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से सभी खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। चेन्नई टीम की बात की जाए तो उनका प्रदर्शन इस मैच में काफी निराशाजनक रहा। (पढ़ें पूरी खबर)
3) IPL 2024, SRH vs CSK: 308.33 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी कर अभिषेक शर्मा ने जीता प्लेयर ऑफ द मैच
IPL 2024, SRH vs CSK: Abhishek Sharma won POTM Award: आईपीएल 2024 के 18वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 6 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 165 रन बोर्ड पर लगाए थे। सनराइजर्स हैदराबाद ने 11 गेंदें शेष रहते हुए लक्ष्य का पीछा कर जीत हासिल की। (पढ़ें पूरी खबर)
4) IPL 2024: SRH बनाम CSK मैच के वो तीन बड़े टर्निंग पाॅइंट, जब चेन्नई के हाथ से फिसल गया मैच
हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में आज 5 अप्रैल को आईपीएल 2024 का 18वां मैच, सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला गया। बता दें कि इस मैच को हैदराबाद ने पहले गेंदबाजी और उसके बाद कमाल की बल्लेबाजी के बूते 6 विकेट से अपने नाम कर लिया है। आइए डालते हैं इस मैच के उन तीन बड़े पाॅइंट्स, जब चेन्नई के हाथ से मैच फिसल गया। (पढ़ें पूरी खबर)
5) बाॅलीवुड अभिनेता अजय देवगन भी हैं MS Dhoni के बड़े फैन, क्रिकेटर के बारे में बताई खास बातें, देखें वायरल वीडियो
बाॅलीवुड के सुपर स्टार अभिनेता अजय देवगन (Ajay Devgn) भी पूर्व भारतीय कप्तान और फिनिशिंग मास्टर कहे जाने वाले एमएस धोनी (MS Dhoni) के बहुत बड़े फैन निकले हैं। बता दें कि इसको लेकर अजय की एक वीडियो भी काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। (पढ़ें पूरी खबर)
6) Watch Video: धोनी को देखने के लिए ऐसा पागलपन, हैदराबाद स्टेडियम के बाहर बेकाबू हुई भीड़
आईपीएल 2024 में 5 अप्रैल का महामुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा है। मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद के होम ग्राउंड राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में जरूर खेला जा रहा है, लेकिन स्टेडियम Yellow Army Fans से खचाखच भरा हुआ है। इस आईपीएल सीजन में ऐसा पहली बार देखने को मिला है, जहां घरेलू टीम से ज्यादा सपोर्ट दूसरी टीम को मिल रहा है। (पढ़ें पूरी खबर)
7) IPL 2024: कोच ने मुझसे कहा है कि वो मैं हूं जो आ रहा हूं और आपको जीत दिला रहा हूं: शाहरुख खान
आईपीएल 2024 के जारी सीजन में दो बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स ने शानदार शुरूआत की है। टीम ने अभी तक खेले गए तीन मैचों में से तीन में जीत हासिल की है। जीत की हैट्रिक लगा चुकी केकेआर ने 3 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हुए मैच में 106 रनों से बड़ी जीत हासिल की थी। (पढ़ें पूरी खबर)
8) “रन बनाना है तो इस पर काम करना होगा”- आकाश चोपड़ा ने बताई CSK के कप्तान की सबसे बड़ी कमजोरी
टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने, चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ की एक बड़ी कमजोरी उजागर की है। दरअसल चेन्नई सुपर किंग्स को शुक्रवार, 5 अप्रैल को हैदराबाद में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ मुकाबला खेलना है और इस मैच से ठीक पहले आकाश चोपड़ा ने चेन्नई के कप्तान की इस सीजन सबसे बड़ी कमजोरी को लेकर बात की। (पढ़ें पूरी खबर)
9) IPL 2024: जीत की प्रार्थना करने सोमनाथ मंदिर पहुंचे मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या, वीडियो वायरल
आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस को हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) की कप्तानी में काफी निराशाजनक शुरूआत मिली है। मुंबई इंडियंस को अब तक तीनों ही मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। आईपीएल 2024 शुरू होने से पहले ही हार्दिक पांड्या फैंस के निशाने में थे। मुंबई इंडियंस के शर्मनाक प्रदर्शन के बाद हार्दिक पांड्या और ज्यादा ट्रोलर्स के निशाने में आ गए हैं। (पढ़ें पूरी खबर)
10) IPL में बल्लेबाजी वो क्या होती है, आप श्रेयस अय्यर से ड्रामा करवा लो पूरे दिन
KKR टीम इस समय विजय रथ पर सवार है, लेकिन अभी तक हुए मुकाबलों में कप्तान श्रेयस अय्यर अपने पुराने रंग में नहीं लौटे हैं और बाकी के खिलाड़ी टीम को मैच जीता रहे हैं। इस बीच बल्लेबाज ने सोशल मीडिया पर एक रील वीडियो पोस्ट की है, जिसमें बल्लेबाज का एक अलग ही अवतार देखने को मिल रहा है और ये रील शायद आपको भी पसंद आ जाए। (पढ़ें पूरी खबर)