IPL 2024: भुवनेश्वर कुमार की गेंदबाजी देख निराश हुई काव्या मारन, आप भी देखें SRH की मालकिन का रिएक्शन - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2024: भुवनेश्वर कुमार की गेंदबाजी देख निराश हुई काव्या मारन, आप भी देखें SRH की मालकिन का रिएक्शन

इस मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 175 रन बनाए।

SRH vs RR (Pic Source-X)
SRH vs RR (Pic Source-X)

इस समय इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का क्वालीफायर 2 राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।

इस मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 175 रन बनाए। टीम की ओर से हेनरिक क्लासेन ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 34 गेंदों में चार छक्कों की मदद से 50 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। क्लासेन ने राजस्थान रॉयल्स के किसी भी गेंदबाज को नहीं छोड़ा और सभी के खिलाफ कड़ा प्रहार किया।

जवाब में राजस्थान रॉयल्स ने भी शुरुआत काफी अच्छी की। यही नहीं राजस्थान रॉयल्स के शानदार सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने राजस्थान की पारी के 6वें ओवर में भुवनेश्वर कुमार के खिलाफ 19 रन जड़े। यशस्वी जायसवाल ने पावरप्ले के अंतिम ओवर की पहली गेंद पर छक्का मारा। इसके बाद दूसरी गेंद पर उन्होंने चौक जड़ा। तीसरी गेंद डॉट थी जबकि चौथी और पांचवीं गेंद पर राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज ने फिर चौके जड़े। इस ओवर की अंतिम गेंद पर सिर्फ एक रन आया।

सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मरान भुवनेश्वर कुमार की इस गेंदबाजी से काफी निराश थी। स्टैंड्स में उन्हें काफी निराश बैठे हुए देखा गया। काव्या मारन के रिएक्शन की वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

दोनों ही टीमें इस मैच को अपने नाम जरुर करना चाहेगी

सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से राहुल त्रिपाठी ने भी काफी अच्छी बल्लेबाजी की और 37 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। ट्रेविस हेड ने 34 रनों का योगदान दिया जबकि शाहबाज अहमद ने 18 रन बनाए।

राजस्थान रॉयल्स की ओर से ट्रेंट बोल्ट ने चार ओवर में 45 रन देकर 3 विकेट झटके जबकि आवेश खान ने चार ओवर में 27 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए। दो विकेट संदीप शर्मा ने हासिल किया। राजस्थान रॉयल्स को यह मैच जीतने के लिए 20 ओवर में 176 रन बनाने होंगे।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?