IPL 2024 के फाइनल में KKR ने SRH को दी करारी शिकस्त, मैच के बाद मेंटर गौतम गंभीर ने अपने परिवार के साथ मनाया जीत का जश्न - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2024 के फाइनल में KKR ने SRH को दी करारी शिकस्त, मैच के बाद मेंटर गौतम गंभीर ने अपने परिवार के साथ मनाया जीत का जश्न

इस पूरे सीजन ही गौतम गंभीर की Mentorship में कोलकाता नाइट राइडर्स ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया और इस शानदार टूर्नामेंट की ट्रॉफी को भी अपने नाम किया।

Gautam Gambhir With His Family (Pic Source-X)
Gautam Gambhir With His Family (Pic Source-X)

आज यानी 26 मई को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 8 विकेट से हराया। इस मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से सभी खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाजों ने इस मैच में काफी निराशाजनक बल्लेबाजी की।

हालांकि मैच खत्म होने के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स के मेंटर गौतम गंभीर को उनके परिवार के साथ जीत का जश्न मनाते हुए देखा गया। इस पूरे सीजन ही गौतम गंभीर की Mentorship में कोलकाता नाइट राइडर्स ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया और इस शानदार टूर्नामेंट की ट्रॉफी को भी अपने नाम किया।

ऐसे कई फैसले थे जो गौतम गंभीर ने इस टूर्नामेंट में लिए थे और यह सभी कोलकाता के लिए सकारात्मक साबित हुए। मैच के खत्म होने के बाद गौतम गंभीर की अपने परिवार के साथ की तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

कोलकाता नाइट राइडर्स ने फाइनल में सनराइजर्स हैदराबाद को हराया

मैच की बात की जाए तो हैदराबाद टीम कोलकाता के खिलाफ अच्छी बल्लेबाजी करने में नाकाम रही और 18.3 ओवर्स में 113 रन पर ऑलआउट हो गई। हैदराबाद टीम के लिए सबसे निराशाजनक बात यह थी कि वो लगातार अंतराल में अपने विकेट खोती रही। हैदराबाद टीम की ओर से कप्तान पैट कमिंस ने 19 गेंदों में 2 चौके और 1 छक्के की मदद से 24 रनों की बहुमूल्य पारी खेली। पैट कमिंस के अलावा एडन मार्करम ने 23 गेंदों में तीन चौकों की मदद से 20 रन बनाए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स ने 11 ओवर के भीतर ही दो विकेट खोकर 114 रन बना लिए। टीम की शुरुआत इतनी अच्छी नहीं हुई थी और सुनील नारायण छह रन बनाकर आउट हो गए थे। हालांकि इसके बाद वेंकटेश अय्यर और Rahmanullah Gurbaz ने दूसरे विकेट के लिए 91 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की। वेंकटेश अय्यर ने कोलकाता की ओर से 26 गेंदों में 4 चौके और 3 छक्कों की मदद से 52* रनों की मैच विनिंग पारी खेली। वहीं गुरबाज़ ने 39 रनों का योगदान दिया। इन दोनों ने सनराइजर्स हैदराबाद के किसी भी गेंदबाज को नहीं छोड़ा और सभी के खिलाफ कड़ा प्रहार किया। श्रेयस अय्यर ने 6* रन बनाए। सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से शाहबाज अहमद और कप्तान पैट कमिंस ने 1-1 विकेट झटका।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?