Shikhar Dhawan के कुछ वीडियो हुए वायरल, वर्क आउट के मामले में युवा खिलाड़ियों को दे रहे हैं मात
Shikhar Dhawan ने एक पोस्ट के जरिए कुछ वीडियो शेयर किए हैं।
अद्यतन - Jan 13, 2025 12:57 pm

Shikhar Dhawan जब टीम इंडिया से खेलते थे तो उनकी फिटनेस टॉप क्लास थी, वो नेट्स के अलावा GYM में भी कड़ी मेहनत करते थे और इसका नजारा 22 गज पर दिखता था। वहीं इंटरनेशनल क्रिकेट और IPL से संन्यास के बाद भी उन्होंने वर्क आउट से दूरी नहीं बनाई है और वो खुद को फिट रखने में लगे हुए हैं।
Shikhar Dhawan की पुरानी टीम ने किया नए कप्तान का ऐलान
Shikhar Dhawan अब तो IPL में भी खेलते हुए नजर नहीं आएंगे, लेकिन उन्होंने अपने करियर का आखिरी सीजन पंजाब टीम के साथ खेला था और वो कप्तान भी थे। वहीं अब पंजाब टीम को नया कप्तान मिल गया है, जहां टीम मैनेजमेंट ने श्रेयस अय्यर को कप्तानी दी है। वैसे अय्यर इस टीम के 17वें कप्तान हैं, लेकिन उसके बाद भी टीम आज तक IPL का खिताब अपने नाम नहीं कर पाई है।
मेहनत करने में पीछे नहीं रहते आज भी Shikhar Dhawan
*इंस्टाग्राम पर Shikhar Dhawan ने एक पोस्ट के जरिए कुछ वीडियो शेयर किए हैं।
*इन वीडियो में गब्बर GYM में कुछ अलग-अलग कड़े वर्क आउट करते दिख रहे हैं।
*शिखर ने कैप्शन में लिखा है-Gym ke soreness mein bhi ek alag sukoon hai।
*वहीं इस पोस्ट पर फैन्स ने कमेंट कर लिखा है कि- शिखर आपको टीम में मिस करते हैं।
Shikhar Dhawan ने शेयर किए हैं ये वीडियो
हाल ही में शिखर धवन की एक रील हुई थी काफी वायरल
Shikhar Dhawan सोशल मीडिया पर सुपर एक्टिव रहते हैं, खासकर उनको फनी रील्स बनाना काफी ज्यादा पसंद आता है। इसी कड़ी में उन्होंने एक नई रील वीडियो पोस्ट की थी, जिसमें उनके पिता जी भी मौजूद थे और वो रील हद से ज्यादा मजेदार थी। वहीं इस रील में धवन ने अपने पिता से कहा था- पापा में दूसरी शादी करना चाहता हूं, उनके पिता ने बोला था-अरे मैंने तेरी पहली शादी तेरे मुंह पर हेलमेट लगा के करवाई थी। जिसके बाद उदास होकर बैठ गए थे शिखर और फैन्स ने भी किए थे गजब के कमेंट्स।