IND vs NZ मैच के लिए क्या होगी टीम इंडिया की संभावित XI? इस धाकड़ खिलाड़ी की हो सकती है एंट्री
भारत और न्यूजीलैंड के बीच एक रोमांचक मुकाबला 02 मार्च को खेला जाएगा।
अद्यतन - Mar 1, 2025 4:45 pm

Team India Predicted XI For NZ Match: भारतीय क्रिकेट टीम ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में अपने दोनों शुरुआती मैचों में जीत हासिल कर सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है। अब टीम इंडिया का सामना 2 मार्च को न्यूजीलैंड से दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में होना है। ये इस चैंपियंस ट्रॉफी का आखिरी ग्रुप स्टेज मैच होगा।
न्यूजीलैंड और भारत की टीमें ग्रुप-ए का हिस्सा हैं। इस वक्त पॉइंट्स टेबल में कीवी टीम के पास 4 अंक है और वह ग्रुप-ए के टेबल में टॉप पर है, जबकि टीम इंडिया 4 अंक के साथ ही दूसरे नंबर पर है। दरअसल, न्यूजीलैंड का नेट रन रेट फिलहाल टीम इंडिया से बेहतर है।
IND vs NZ मैच के लिए भारत की प्लेइंग XI में हो सकता है बदलाव
न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय टीम की प्लेइंग-11 में बदलाव देखने को मिल सकता है। कप्तान रोहित शर्मा हैमस्ट्रिंग चोट से अभी शायद पूरी तरह से उबर नहीं पाए हैं। उनके न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में खेलने को लेकर सवालिया निशान बना हुआ है। हालांकि, केएल राहुल ने ये जरूर कहा है कि इस मैच के लिए सभी प्लेयर्स फिट हैं, लेकिन रोहित खेलेंगे या नहीं यह एक बड़ा सवाल है।
रोहित की गैरमौजूदगी में केएल राहुल को पारी का आगाज करते हुए देखा जा सकता है। वहीं, ऋषभ पंत जिन्हें पिछले मैच में उन्हें बुखार था, लेकिन अब वह फिट होकर न्यूजीलैंड के खिलाफ प्लेइंग-11 में शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा गेंदबाजी में भी कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
दूसरी तरफ मोहम्मद शमी, जो पाकिस्तान के खिलाफ मैच में लय में नहीं दिखे थे, उन्हें शायद इस मैच के लिए आराम मिल सकता है। शमी की जगह अर्शदीप सिंह को मौका मिल सकता है। अर्शदीप सिंह को इस तरह चैंपियंस ट्रॉफी में डेब्यू का चांस मिल जाएगा। इसके अलावा सेमीफाइनल मैच से पहले टीम इंडिया अपनी प्लेइंग XI में ज्यादा बदलाव करने की कोशिश नहीं करेगी।
IND vs NZ मैच के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग XI:
रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह