IPL 2025, KKR vs CSK Match Prediction- Aaj ka match kaun jitega? Crictracker

IPL 2025, KKR vs CSK Match Prediction: कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच का मैच कौन जीतेगा?

दोनों टीमों के बीच यह मैच कोलकाता में खेला जाएगा

KKR vs CSK (Image Credit- Twitter X)
KKR vs CSK (Image Credit- Twitter X)

KKR vs CSK Match Prediction: आईपीएल 2025 का 57वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा। एमएस धोनी की टीम एक ओर प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है। दूसरी ओर, अजिंक्य रहाणे की टीम ने अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा हुआ है, वे 11 मैचों में पांच जीत और 10 अंकों के साथ छठे स्थान पर है।

कोलकाता नाइट राइडर्स ने पिछले मैच में राजस्थान रॉयल्स को एक रन से शिकस्त दी थी। वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 2 रन से हार झेलनी पड़ी थी। खैर, आइए जानते हैं इस मैच में किस टीम का पलड़ा भारी रहने वाला है, और कौनसी टीम जीत हासिल कर सकती है?

KKR vs CSK Match Details

 मैच कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, मैच- 57
 वेन्यू ईडन गार्डन्स स्टेडियम, कोलकाता 
 तारीख और समय 07 मई, शाम 7ः30 pm IST
लाइव ब्रॉडकास्ट और स्ट्रीमिंग डिटेल्स Star Sports Network & JioHotstar

KKR vs CSK Head-to-Head Records (कोलकाता नाइट राइडर्स vs चेन्नई सुपर किंग्स हेड टू हेड रिकॉर्ड):

मैच 30
कोलकाता नाइट राइडर्स 11
चेन्नई सुपर किंग्स 19
टाई 00
नो रिजल्ट 00

Eden Gardens Stadium, Kolkata, Pitch Report (पिच रिपोर्ट)

कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम की पिच सपाट और उछाल भरी होती है, जिससे बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका मिलता है। इस वजह से अक्सर हाई स्कोरिंग मुकाबले देखने को मिलते हैं। हालांकि, खेल जैसे-जैसे आगे बढ़ता है, पिच धीरे-धीरे धीमी पड़ने लगती है और यहीं से स्पिन गेंदबाजों की भूमिका अहम हो जाती है। खासकर दूसरी पारी में स्पिनर्स को यहां अच्छा टर्न और ग्रिप मिलती है, जिससे बल्लेबाजों को रन बनाना मुश्किल हो जाता है।

KKR vs CSK Probable Playing XIs (संभावित प्लेइंग 11):

कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग 11ः

रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सुनील नरेन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), आंद्रे रसेल, रिंकू सिंह, वेंकटेश अय्यर, रमनदीप सिंह, मोईन अली, वैभव अरोरा, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा, इम्पैक्ट प्लेयर- अंगकृष रघुवंशी

चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग 11ः

आयुष म्हात्रे, शेख रशीद, सैम करन, रवींद्र जडेजा, डेवाल्ड ब्रेविस, एमएस धोनी (कप्तान व विकेटकीपर), शिवम दुबे, दीपक हुड्डा, अंशुल कंबोज, नूर अहमद, खलील अहमद, इम्पैक्ट प्लेयर- मथीशा पथिराना

Probable Best Batter of the Match (संभावित बेस्ट बल्लेबाज)- आयुष मातरे

कोलकाता बनाम चेन्नई मैच में युवा आयुष मातरे बेस्ट बल्लेबाज साबित हो सकते हैं। बता दें कि आरसीबी के खिलाफ पिछले मुकाबले में उन्होंने सीएसके के लिए 94 रनों की कमाल की पारी खेली थी।

Probable Best Bowler of the Match (संभावित बेस्ट गेंदबाज)- वरुण चक्रवर्ती

कोलकाता बनाम चेन्नई मैच में मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती बेस्ट गेंदबाज साबित हो सकते हैं। आरआर के खिलाफ पिछले मुकाबले में उन्होंने केकेआर के लिए 2 विकेट हासिल किए थे।

KKR vs CSK Today’s Match Prediction IPL 2025:  –KKR vs CSK– आज का मैच कौन जीतेगा?

सिनैरियो 1

KKR ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया

CSK का पावरप्ले स्कोर – 60-70

पहली पारी का स्कोर – 180-200

KKR ने जीत हासिल की

सिनैरियो 2

CSK ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया

KKR का पावरप्ले स्कोर – 60-70

पहली पारी का स्कोर – 180-200

CSK ने जीत हासिल की

Disclaimer: यह भविष्यवाणी लेखक की समझ, विश्लेषण (Analysis) और अंतर्ज्ञा (Instinct) पर आधारित है। अपनी भविष्यवाणी करते समय, उल्लिखित बिंदुओं पर विचार करें और अपना निर्णय स्वयं लें।

close whatsapp