धोनी में आज भी बसती है फैन्स की जान, इस बंदे ने कर दिया माही के लिए गजब काम
आईपीएल 2024 में एक्शन में नजर आएंगे धोनी
अद्यतन - Dec 4, 2023 12:33 pm

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और फिनिशिंग मास्टर कहे जाने वाले महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की फैन फाॅलोइंग कमाल की है। हालांकि, इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट के बाद क्रिकेटर्स का फैन बेस कम हो जाता है, लेकिन धोनी के साथ उल्टा है।
धोनी के फैंस धोनी के एक झलक पाने के लिए कुछ भी कर गुजरने के लिए तैयार रहते हैं। तो वहीं धोनी के फैंस अपने आइडल के लिए कुछ भी कर सकते हैं। साथ ही इन दिनों धोनी की एक वीडियो इंटरनेट पर काफी तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें उनके एक चाहने वाले फैन ने धोनी की फोटो को तरबूज पर उकेर दिया है।
बता दें कि फैन द्वारा धोनी की फोटो को तरबूज पर तस्वीर बनाने की वीडियो काफी तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रही है, तो वहीं इस वीडियो पर फैंस लगातार रिएक्शन देते हुए इसे काफी तेजी से सोशल मीडिया पर शेयर भी कर रहे हैं।
देखें इंटरनेट पर धोनी की ये वायरल वीडियो
दूसरी ओर, आपको धोनी के बारे में बताएं तो अब वह इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट के बाद अब वह सिर्फ इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में ही खेलते हुए नजर आते हैं। साथ ही आईपीएल 2023 के फाइनल में धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स को रिकाॅर्ड 5वीं बार चैंपियन बनाया था। इसके अलावा अब धोनी आईपीएल के 17वें सीजन में एक बार फिर चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करने के लिए तैयार हैं।
खैर, देखने लायक बात होगी कि आईपीएल के 17वें सीजन में माही किस तरह का प्रदर्शन करने वाले हैं। तो वहीं कई क्रिकेट फैंस के मानना है कि यह धोनी का आखिरी आईपीएल सीजन होने वाला है। इसके बाद वह आईपीएल से भी रिटायर हो जाएंगे।
ये भी पढ़ें- फैन्स को आ रही है Rashid Khan की याद, चाहने वालों ने पोस्ट पर कमेंट कर बताए अपने जज्बात