Cricket World News: क्रिकेट की दुनिया से आज की मॉर्निंग न्यूज हेडलाइंस (स्पोर्ट्स न्यूज)

अगस्त 25- Morning न्यूज हेडलाइंस: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

एक नजर डालिए क्रिकेट जगत की सभी बड़ी घटनाओं पर।

Photo Source: Twitterq
Photo Source: Twitter

1)  Asian Games 2023 के लिए पाकिस्तान ने की टीम की घोषणा, इस खिलाड़ी को बनाया गया कप्तान

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने आगामी 19वें एशियन गेम्स के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। गौरतलब है कि इस बार एशियन गेम्स चीन की मेजबानी में 23 सितंबर से 8 अक्टबूर के बीच चीन के हांगझोउ में खेले जाएंगे। तो वहीं इन खेलों के दौरान पाकिस्तान क्रिकेट टीम की कमान पीसीबी की सीनियर चयनसमिति ने 20 साल के युवा ऑलराउंडर खिलाड़ी कासिम अकरम को सौंपी है। (यहां पढ़ें पूरी खबर)

2) Chess World Cup: R Praggnanandhaa के रनर-अप बनने पर क्रिकेट जगत ने दी शुभकामनाएं

शतरंज वर्ल्ड कप का फाइनल मैच आज 24 अगस्त को विश्व के नंबर 1 खिलाड़ी मैगनस कार्लसन और भारत के 18 साल के R Praggnanandhaa के बीच खेल गया। बता दें कि इस मैच में कार्लसन ने Praggnanandhaa को मात देकर, टूर्नामेंट को अपने नाम कर लिया है। तो वहीं इसके बाद Praggnanandhaa के रनर-अप रहने पर क्रिकेट जगत उन्हें शुभकामनाएं देता हुआ नजर आ रहा है।

3) ऋषभ पंत के बाद अब बाल-बाल बचे शिखर धवन, मौत को छूकर टक से लौटे वापस

लगता है अब बल्लेबाज शिखर धवन ने टीम इंडिया में वापसी करने के सपने देखना छोड़ दिए हैं, जिसके बाद ये खिलाड़ी अपने ही अंदाज में जीवन के मजे ले रहा है। दूसरी ओर धवन अपने लाइफ से जुड़ी हर एक चीज फैन्स के साथ शेयर करते हैं, इसी कड़ी में उन्होंने कुछ ऐसा शेयर कर दिया है जिसे देख आपकी दिल की धड़कन तेज हो जाएगी। (यहां पढ़ें पूरी खबर)

4) राहुल द्रविड़ ने खिलाड़ी और कप्तान के तौर पर कभी नहीं जीता है एशिया कप और विश्व कप, क्या इस साल बदलेगा इतिहास?

एशिया कप 2023 का आगाज 30 अगस्त से होने वाला है। इसके लिए भारतीय टीम घोषणा हो चुकी है। केएल राहुल और श्रेयस अय्यर चोट के बाद टीम इंडिया में वापसी कर रहे हैं। तो वहीं जसप्रीत बुमराह और प्रसिद्ध कृष्णा भी शामिल किए गए हैं, जिन्होंने आयरलैंड के खिलाफ सीरीज से इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी की है। लेकिन संजू सैमसन को रिजर्व खिलाड़ी के रूप में शामिल किया गया है।

5) सरफराज खान को हुआ इश्क वाला लव, बल्लेबाज की इंस्टा स्टोरी दे रही है इसकी गवाही

कुछ दिनों पहले ही धमाकेदार बल्लेबाज सरफराज खान ने शादी की है, वहीं अपने जीवन की नई पारी शुरू करने के बाद से ये खिलाड़ी काफी खुश नजर आ रहा है। जिसकी गवाही इन दिनों सरफराज की इंस्टा स्टोरी दे रही है, जिसे देख आप भी हैरान हो जाएंगे और आपको भी बल्लेबाज का नया अवतार देखने को मिलेगा। (यहां पढ़ें पूरी खबर)

6) गौतम गंभीर को आज भी है 2007 टी-20 वर्ल्ड कप में नहीं खेल पाने का दुख!

भारत के पूर्व बल्लेबाज और वर्तमान BJP सांसद Gautam Gambhir ने 2007 टी-20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय क्रिकेट टीम से नजरअंदाज किए जाने पर अपना दर्द बयां किया है। पूर्व बल्लेबाज ने कहा उन्हें पहले टी-20 वर्ल्ड कप के लिए ना चुनकर उनके साथ नाइंसाफी की गई, जो उन्हें आज तक याद है। गौतम गंभीर ने कहा 2007 वर्ल्ड कप के टीम से बाहर होना उनके करियर का सबसे मुश्किल पल था। (यहां पढ़ें पूरी खबर)

7) बुरे वक्त में युजवेंद्र चहल को मिला धनश्री वर्मा का साथ, प्यार की पारी खेलने में बिजी है स्पिन गेंदबाज

एशिया कप 2023 के लिए टीम इंडिया में इस बार युजवेंद्र चहल का चयन नहीं हुआ, जिसके बाद हर कोई हैरान था। वहीं चहल को टीम से बाहर करने को लेकर कप्तान रोहित शर्मा ने भी सफाई दी थी, उसके बाद भी फैन्स और खुद स्पिन गेंदबाज में काफी ज्यादा गुस्सा है। इस बीच युजी चहल की कुछ तस्वीरें काफी ज्यादा वायरल हो रही है। (यहां पढ़ें पूरी खबर)

8) चंद्रयान-3 मिशन की सफलता पर वसीम जाफर का जोरदार ट्वीट हुआ सुपर वायरल

23 अगस्त 2023 पूरे भारत और भारतीय वैज्ञानिकों के लिए बेहद गर्व और गौरव का दिन था, क्योंकि देश का चंद्रयान-3 चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक उतर चूका था। इसके साथ ही भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक कदम रखने वाला दुनिया का पहला देश बन गया। इस मिशन की सफलता के बाद इसरो के वैज्ञानिकों को दुनिया भर से बधाई संदेश मिले, आखिर भारत दुनिया की सबसे बड़ी वैज्ञानिक ताकतों में से एक जो बना गया था। क्रिकेटर भी चंद्रयान-3 के सफल मिशन के बाद पूरे देश को बधाई देने से दूर नहीं रहे। (यहां पढ़ें पूरी खबर)

9) दूसरे वनडे मैच में पाकिस्तान ने दर्ज की रोमांचक जीत

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच चल रही एकदिवसीय श्रृंखला का दूसरा मुकाबला आज हमबंटोटा के महिंदा राजपक्षा अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला गया। दोनों टीमों के बीच खेले गए जबरदस्त मुकाबले में पाकिस्तान ने आखिरी ओवर में 1 विकेट से रोमांचक जीत प्राप्त की। पाकिस्तान की जीत के हीरो सलामी बल्लेबाज इमाम-उल-हक के साथ-साथ शादाब खान और नसीम शाह रहे। पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान ने पाकिस्तान टीम के सामने 301 का मुश्किल लक्ष्य रखा, जिसे मेहमान टीम ने 49.5 ओवर में हासिल कर लिया। (यहां पढ़ें पूरी खबर)

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?