AUS vs WI 2024: ऑस्ट्रेलिया कैंप में कोरोना ने पसारे पैर; CA और पैट कमिंस ने शेयर की बड़ी अपडेट - क्रिकट्रैकर हिंदी

AUS vs WI 2024: ऑस्ट्रेलिया कैंप में कोरोना ने पसारे पैर; CA और पैट कमिंस ने शेयर की बड़ी अपडेट

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) और पैट कमिंस ने कोरोना केस को लेकर बयान जारी किया है। 

Australia vs West Indies, 1st Test (Image Credit- Twitter X)
Australia vs West Indies, 1st Test (Image Credit- Twitter X)

West Indies’ tour of Australia 2024, AUS vs WI: ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच जारी दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला 25 जनवरी से ब्रिस्बेन के गाबा में खेला जाएगा। इस टेस्ट मैच से पहले ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम को तिहरा झटका लगा है।

दरअसल, ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज ट्रैविस हेड (Travis Head) कोरोना कोरोना की चपेट में आ गए हैं, और सिर्फ इतना ही नहीं अब खबर आ रही है कि मुख्य कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड (Andrew McDonald) और ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन (Cameron Green) भी COVID​​-19 पॉजिटिव पाए गए हैं।

कोरोना पॉजिटिव पाए गए Andrew McDonald और Cameron Green

हालांकि, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि अगर एंड्रयू मैकडोनाल्ड (Andrew McDonald) और कैमरून ग्रीन (Cameron Green) ठीक महसूस करेंगे, तो वे वेस्टइंडीज के खिलाफ ब्रिस्बेन टेस्ट का हिस्सा होंगे।

हालांकि, राहत की बात यह है कि एडिलेड टेस्ट के दौरान कोरोना पॉजिटिव पाए जाने वाले ट्रैविस हेड (Travis Head) के दो COVID-19 टेस्ट नेगेटिव आए हैं, और वो अब गाबा टेस्ट में खेल सकते हैं। हालांकि, इस बारे में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) और पैट कमिंस ने पुष्टि नहीं की है।

यहां पढ़िए: केमार रोच ने अपने डेब्यू मैच में शानदार प्रदर्शन करने वाले शमर जोसेफ की तारीफ में पढ़े कसीदे

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) ने एक आधिकारिक बयान में कहा: “कैमरून ग्रीन और एंड्रयू मैकडोनाल्ड को COVID-19 के लिए नेगेटिव टेस्ट के आने तक टीम से अलग कर दिया जाएगा। CA प्रोटोकॉल के अनुसार ग्रीन के खेलने या मैकडोनाल्ड को मैच में भाग लेने में कोरोना टेस्ट बाधा नहीं डालेगा।”

वहीं दूसरी ओर, ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने कहा: “मुझे लगता है कि ट्रैविस हेड लगभग कोरोना की चपेट से बाहर है, वह ठीक हो जाएगा, और वह आज रात ट्रेनिंग लेगा। वह अभी भी खेल सकता है, बस कुछ प्रोटोकॉल फॉलो करने पड़ सकते हैं।”

यहां देखिए ऑस्ट्रेलिया का टेस्ट स्क्वॉड:

मार्नस लाबुशेन, मैट रेनशॉ, स्टीव स्मिथ, ट्रैविस हेड, उस्मान ख्वाजा, कैमरून ग्रीन, मिचेल मार्श, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), जोश हेजलवुड, मिचेल स्टार्क, नाथन लियोन, पैट कमिंस (कप्तान), स्कॉट बोलैंड।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?