ऑस्ट्रेलिया की टीम अपनी पहली पारी में 469 रन पर सिमटी, तमाम लोगों ने ट्विटर में दी अपनी प्रतिक्रिया
ऑस्ट्रेलिया की ओर से स्टीव स्मिथ ने खेल के दूसरे दिन 269 गेंदों में 19 चौकों की मदद से 121 रन बनाए।
अद्यतन - जून 8, 2023 7:27 अपराह्न

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 के फाइनल मुकाबले में कंगारू टीम ने अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 469 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया ने इस मैच में काफी अच्छी बल्लेबाजी की।
बता दें, रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। ऑस्ट्रेलिया की ओर से स्टीव स्मिथ ने खेल के दूसरे दिन 269 गेंदों में 19 चौकों की मदद से 121 रन बनाए जबकि ट्रेविस हेड ने 174 गेंदों में 25 चौके और एक छक्के की मदद से 163 रन की पारी खेली। 3 विकेट जल्द गिरने के बाद इन दोनों ही खिलाड़ियों ने चौथे विकेट के लिए 285 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की और अपनी टीम को मजबूत स्थिति पर लाकर खड़ा कर दिया।
ऑस्ट्रेलिया की ओर से डेविड वॉर्नर ने 60 गेंदों में आठ चौकों की मदद से 43 रन की पारी खेली जबकि एलेक्स केरी ने 69 गेंदों में 7 चौके और एक छक्के की मदद से 48 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया। मार्नस लाबुशेन ने 62 गेंदों में तीन चौकों की मदद से 26 रन बनाए। भारतीय टीम के गेंदबाजों ने भी इस मैच में जबरदस्त वापसी की। एक समय ऐसा लग रहा था कि ऑस्ट्रेलिया आराम से 500 रनों का आंकड़ा पार कर लेगी लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने ऐसा नहीं होने दिया।
भारत की ओर से मोहम्मद सिराज में चार विकेट झटके जबकि मोहम्मद शमी और शार्दुल ठाकुर ने दो-दो विकेट झटके। रवींद्र जडेजा ने 1 विकेट अपने नाम किया।
भारतीय टीम अपनी पहली पारी में जबरदस्त प्रदर्शन करने को देखेंगे
बता दें, दोनों टीमों के लिए इस फाइनल को जीतना बेहद जरूरी है। भारतीय तेज गेंदबाजों ने अपनी टीम को काफी अच्छी शुरुआत दी थी लेकिन स्टीव स्मिथ ने थोड़े समय के लिए उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया था। हालांकि उनका विकेट गिरने के बाद तेज गेंदबाजों ने इस मैच में जबरदस्त वापसी की।
अब देखना यह होता है कि भारतीय टीम दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक कितने रन बनाती है। उन्हें दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक ज्यादा से ज्यादा रन बनाना बेहद जरूरी है ताकि तीसरे दिन वो और भी तेजी से रन बना सके।
https://twitter.com/dt_next/status/1666803039808950273?s=20
Alex carry reverse sweeps spinners.
Sir Ravindra jadeja: yep definitely does, @imjadeja 🙆♂️ #INDvsAUS #Oval #TestCricket
— RaghavaRam19 (@RaghavaRam19) June 8, 2023
A decent total by aus
Well played
Smudge
Head
Carey#INDvsAUS#WTCFinal— Muhammad Suliman (@Muhamma53537126) June 8, 2023
https://twitter.com/dhotedhulwate/status/1666802374491639808?s=20
Miyan Bhai ❤️🤍#MohammedSiraj #INDvsAUS #WTC2023 #WTCFinal @ICC @BCCI @CricketAus pic.twitter.com/Vu0Hjo3Rdw
— BTSI Connects (@btsiconnects) June 8, 2023
Siraj ki adaptability sahi hain vaise thoda jaldi adapt karta voh condition ko.#INDvsAUS #WTCFinal
— || STOIC ||🇹🇷 #VoteForCongress (@GunhaonKaDevta) June 8, 2023
Siraj completed 50 wickets in Test cricket.
One of the best pacers in the world in the last few years.#INDvsAUS #WTCFinal #WTC23Final pic.twitter.com/UNQ5gkIE1k
— SPORTSBUZZINFO (@Sportsbuzinfo) June 8, 2023
https://twitter.com/Dikshitsinh08/status/1666802126004297729?s=20
Travis Dead and Steve Smith joined
hands to post mammoth 469 in the 1st Innings of WTC Final 2023 at The Oval.Will it be enough for Team India? Or Australian bowlers will control India’s innings.
📸: ICC #WTCFinal2023 #INDvsAUS #CricketTwitter #SteveSmith #TravisHead pic.twitter.com/FFrDT2GNcB
— The Quotes (@TheQuotesLive) June 8, 2023
Also Steve Smith score a fantastic 100
Again the The S factor— Aman (@_whyaman_) June 8, 2023