शाहीन अफरीदी की शादी में शरीक हुए बाबर आजम, अनबन भूल एक-दूसरे को लगाया गले; देखिए वायरल तस्वीरें और वीडियो - क्रिकट्रैकर हिंदी

शाहीन अफरीदी की शादी में शरीक हुए बाबर आजम, अनबन भूल एक-दूसरे को लगाया गले; देखिए वायरल तस्वीरें और वीडियो

शाहीन शाह अफरीदी ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और स्टार ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी की बेटी अंशा अफरीदी के साथ शादी की।

Shaheen Afridi and Babar Azam. (Image Source: Twitter/X)
Shaheen Afridi and Babar Azam. (Image Source: Twitter/X)

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान Babar Azam 19 सितंबर को कराची में स्टार तेज गेंदबाज Shaheen Afridi के विवाह समारोह में शरीक हुए और इस दौरान दो स्टार खिलाड़ियों ने एक-दूसरे के साथ कुछ आनंदमय पल बिताए।

इससे साबित होता है कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ड्रेसिंग रूम में सब कुछ ठीक है, और बाबर आजम-शाहीन शाह अफरीदी के बीच भी कोई मतभेद नहीं है। दरअसल, कई मीडिया रिपोर्टों में दावा किया गया था कि एशिया कप 2023 के सुपर फोर में श्रीलंका के खिलाफ पाकिस्तान की हार के बाद बाबर आजम और शाहीन अफरीदी के बीच विवाद हुआ था, क्योंकि टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई थी।

Babar Azam और Shaheen Afridi के बीच विवाद का हुआ अंत, या फिर था ही नहीं कभी

बाबर ने एशिया कप 2023 में सीनियर खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर नाराजगी जताई थी, जिस पर अफरीदी ने पलटवार करते हुए कप्तान से कहा कि कम से कम अच्छा प्रदर्शन करने वालों की तो तारीफ करें। जिसके बाद दोनों के बीच मतभेद की खबरों ने तूल पकड़ ली थी। लेकिन अब बाबर आजम के अफरीदी शाह अफरीदी की शादी में शामिल होने से इन खबरों का कोई मतलब नहीं बनता है।

यहां पढ़िए: World Cup 2023: पाकिस्तानी और कीवी फैंस के लिए बुरी खबर, PAK vs NZ प्रैक्टिस मैच को लेकर लिया गया चौंकाने वाला फैसला

आपको बता दें, शाहीन की शादी में बाबर के शरीक होने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों और वीडियो में बाबर और शाहीन हंसी-मजाक करते हुए और एक-दूसरे को गले लगाते और शादी की बधाई देते हुए नजर आ रहे हैं। सिर्फ इतना ही नहीं, बल्कि शाहीन और बाबर साथ में खाना खाते हुए भी नजर आ रहे हैं, जो निश्चित ही दोनों के बीच मतभेद की अफवाहों का खंडन करते हैं।

यहां देखिए बाबर-शाहीन की वायरल तस्वीरें और वीडियो –

https://twitter.com/SharyOfficial/status/1704174424885170548

इसके अलावा, बाबर ने X पर शाहीन के साथ एक तस्वीर साझा की और उन्हें शादी की मुबारकबाद भी दी।

इससे पहले शाहीन ने बाबर के साथ एक दिलचस्प कैप्शन के साथ X पर एक तस्वीर भी पोस्ट की थी, जिसमें लिखा था, “परिवार”।

https://twitter.com/iShaheenAfridi/status/1704097254569566284?

खैर, पाकिस्तान क्रिकेट टीम के एक सीनियर सदस्य ने भी बाबर और अफरीदी के बीच विवाद की खबरों को खारिज कर दिया था।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?