HEA vs THU

BBL 2023-2024: Match 16, HEA vs THU Match Prediction: जानें किस टीम का पलड़ा है भारी और कौन जीत सकता है आज का मैच

दोनों ही टीमों ने अपने पिछले मैच में दर्ज की थी रोमांचक जीत।

Brisbane Heat. (Photo Source: Albert Perez/Getty Images)
Brisbane Heat. (Photo Source: Albert Perez/Getty Images)

चल रहे बीबीएल (बिग बैश लीग) 2023 के 16वें मैच में बुधवार, 27 दिसंबर को ब्रिस्बेन के ब्रिस्बेन क्रिकेट ग्राउंड में ब्रिस्बेन हीट और सिडनी थंडर के बीच मुकाबला होगा। दोनों टीमें पिछले मैच में जीत दर्ज की थी और वो इस मैच को जीतकर अपने जीत के लय को बरकरार रखना चाहेंगे।

ब्रिस्बेन हीट ने अपने पिछले मैच में मेलबर्न रेनेगेड्स को हराया था और छह विकेट से शानदार जीत दर्ज करने में सफल रही थी। दूसरी ओर, सिडनी थंडर ने अपने पिछले मुकाबले में मेलबर्न स्टार्स को हराया था और अपना मैच जीता था।

HEA vs THU मैच डिटेल्स (Match Details)

मैच ब्रिस्बेन हीट vs सिडनी थंडर, Big Bash League 2023-24
वेन्यू ब्रिस्बेन क्रिकेट ग्राउंड, ब्रिस्बेन
तारीख और समय बुधवार, दिसंबर 27, 1:45 PM (IST)
Live Broadcast and Streaming Details Star Sports Network and Disney+Hotstar

HEA vs THU: ब्रिस्बेन क्रिकेट ग्राउंड, ब्रिस्बेन की पिच रिपोर्ट Brisbane Cricket Ground Pitch and Conditions

ब्रिस्बेन क्रिकेट ग्राउंड की पिच ऐसी हो सकती है जो गेंदबाजों को मदद कर सकती है। इस पिच पर तेज गेंदबाज घातक होंगे और बल्लेबाजों को नई गेंद के साथ धैर्य बनाए रखना चाहिए। पहले गेंदबाजी करना सबसे अच्छा निर्णय हो सकता है।

HEA vs THU हेड टू हेड Head-to-Head Record:

मैच खेले 19
ब्रिस्बेन हीट जीता 12
सिडनी थंडर जीता 07

HEA vs THU संभावित प्लेइंग XI Predicted Playing XI

ब्रिस्बेन हीट Brisbane Heat (HEA)

कॉलिन मुनरो (कप्तान), जोश ब्राउन, नाथन मैकस्वीनी, मैट रेनशॉ, सैम बिलिंग्स (विकेटकीपर), पॉल वाल्टर, माइकल नेसर, जेवियर बार्टलेट, स्पेंसर जॉनसन, मैथ्यू कुह्नमैन, मिशेल स्वेपसन

सिडनी थंडर: Sydney Thunder (THU)

कैमरून बैनक्रॉफ्ट, एलेक्स हेल्स, मैथ्यू गिलकेस (विकेटकीपर), ओलिवियर डेविस, एलेक्स रॉस, डेनियल सैम्स, क्रिस ग्रीन (कप्तान), नाथन मैकएंड्रयू, लियाम हैचर, ज़मान खान, तनवीर सांघा

HEA vs THU: दोनों टीमों के संभावित बेस्ट परफ़ॉर्मर

संभावित बेस्ट बल्लेबाज: मैट रेनशॉ

मौजूदा बीबीएल के 16वें मैच में मैट रेनशॉ सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हो सकते हैं। अपने पिछले मैच में नाबाद 49 रन बनाकर, रेनशॉ ने अपनी क्लास का प्रदर्शन किया और अपनी टीम को लक्ष्य हासिल करने में मदद की और वह आगामी मैच में भी इसी तरह का प्रदर्शन करना चाहेंगे।

संभावित बेस्ट गेंदबाज: पॉल वाल्टर

ब्रिस्बेन हीट के पॉल वाल्टर मौजूदा BBL 2023 के 16वें मैच में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज हो सकते हैं। अपने पिछले मैच में तीन विकेट लेकर, वाल्टर सनसनीखेज फॉर्म में दिख रहे थे और हीट को आगामी गेम में भी उनसे कुछ ऐसी ही प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

आज के मैच की भविष्यवाणी: ब्रिस्बेन हीट जीतेगी आज का मैच

close whatsapp