BCCI Media Rights: महिला मैचों के लिए कोई अलग पैकेज नहीं, पुरुष टीम के मीडिया राइट्स के साथ होंगे फ्री - क्रिकट्रैकर हिंदी

BCCI Media Rights: महिला मैचों के लिए कोई अलग पैकेज नहीं, पुरुष टीम के मीडिया राइट्स के साथ होंगे फ्री

भारतीय टीम को आयरलैंड के खिलाफ 3 मुकाबलों की टी-20 सीरीज खेलनी है और वायकॉम 18 इस सीरीज के मीडिया अधिकार हासिल कर सकता है।

A View BCCI Logo (Photo Source: Getty Images)
A View BCCI Logo (Photo Source: Getty Images)

भारत में कोई भी बड़ा टूर्नामेंट होता है तो भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड उसके मीडिया अधिकार को बेचने के लिए तमाम कंपनियों को आमंत्रित करती है। इंडियन प्रीमियर लीग 2023 से पहले भी कई कंपनियों ने मीडिया अधिकार को हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत की थी लेकिन अंत में टेलीविजन अधिकार डिज्नी स्टार और डिजिटल अधिकार वायकॉम 18 को दिया गया था।

बता दें, टेलीविजन अधिकार 48,390 रुपये में बेचे गए थे, जबकि वायकॉम 18 ने डिजिटल अधिकार के लिए 20,500 रुपये का भुगतान किया था। इस समय भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड भारतीय टीम के 2023-27 चक्र के घर के मुकाबले के लिए मीडिया अधिकार के लिए एक ऑक्शन का आयोजन करने के लिए तैयार है। हालांकि पुरुष की तरह महिला मुकाबले के लिए कोई अलग पैकेज नहीं होगा।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने महिला क्रिकेट के मुकाबले को ‘दूसरी सीरीज’ कैटेगरी में शामिल किया है जिसमें घरेलू टूर्नामेंट जैसे रणजी ट्रॉफी ईरानी कप, दिलीप ट्रॉफी, विजय हजारे ट्रॉफी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी, देवघर ट्रॉफी सहित बाकी टूर्नामेंट के मुकाबले शामिल है।

क्रिकबज़ के मुताबिक ITT कहे पेज नंबर 150 में लिखा गया है कि, ‘दूसरी सीरीज’ कैटेगरी में भारतीय पुरुष ‘A’ टीम, महिला अंतर्राष्ट्रीय मुकाबला, महिला टीम के बाकी मैच शामिल होंगे। 2- अभ्यास और वार्म अप के क्रिकेट मुकाबले जो भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड द्वारा आयोजित किए जाएंगे और भारत में खेले जाएंगे सहित लिस्ट A ए क्रिकेट मुकाबले BCCI समय-समय पर सलाह देती रहेगी।’

वायकॉम 18 को मिल सकते है आयरलैंड बनाम भारत सीरीज के अधिकार

भारतीय टीम को आयरलैंड के खिलाफ 3 मुकाबलों की टी-20 सीरीज खेलनी है और वायकॉम 18 इस सीरीज के मीडिया अधिकार हासिल कर सकता है। हालांकि अभी इस को लेकर कोई भी आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

रिपोर्ट की मानें तो इस सीरीज के मुकाबले स्पोर्ट्स18 और जियो सिनेमा में ब्रॉडकास्ट किए जाएंगे। इस समय खेली जा रही वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के भी मीडिया अधिकार जिओ सिनेमा ने ही अपने नाम किए थे।

close whatsapp