Cricket Buzz: 24 जून के क्रिकेट जगत के टॉप ट्वीट पर डालिए एक नजर, जो हो रहे हैं तेजी से वायरल - क्रिकट्रैकर हिंदी

Cricket Buzz: 24 जून के क्रिकेट जगत के टॉप ट्वीट पर डालिए एक नजर, जो हो रहे हैं तेजी से वायरल

इस आर्टिकल में 24 जून के क्रिकेट जगत के टॉप ट्वीट हैं, जिन्होंने आज सोशल मीडिया पर सभी को आकर्षित किया।

Ravi Shastri, Eoin Morgan and Harbhajan Singh. (Image Source: Twitter)
Ravi Shastri, Eoin Morgan and Harbhajan Singh. (Image Source: Twitter)

ट्विटर पर आज यानी 24 जून के क्रिकेट जगत के सबसे चर्चित पोस्ट लेकर हम एक बार फिर लौटे हैं, जहां Cheteshwar Pujara ने आगामी वेस्टइंडीज दौरे के लिए भारतीय क्रिकेट टीम से ड्रॉप किए जाने के बाद एक धमाकेदार वीडियो पोस्ट किया है।

इस वीडियो में पुजारा प्रैक्टिस करते हुए नजर आ रहे हैं, जिसे देखकर लग रहा है कि वो इसके जरिए भारतीय चयनकर्ताओं और BCCI को मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर भारतीय टीम से बाहर चल रहे दिनेश कार्तिक ने ए आर रहमान के कॉन्सर्ट का लुफ्त उठाया, तो वहीं पूर्व कोच और कमेंटेटर Ravi Shastri पर हॉलीवुड का बुखार चढ़ा हुआ नजर आया।

रवि शास्त्री रॉयल एस्कॉट में बड़े शानदार ढंग से शामिल हुए, जहां इंग्लैंड के पूर्व कप्तान इयोन मोर्गन भी अपनी वाइफ के साथ पहुंचे थे। इस बीच, वसीम जाफर ने भारत के वेस्टइंडीज दौरे के स्क्वॉड पर अपनी राय दी, वहीं हरभजन सिंह ने बिना किसी का नाम लिए उसकी पोल खोलने की धमकी दी।

यहां देखिए 24 जून के सबसे चर्चित ट्वीट:

close whatsapp